बॉलीवुड

ओरिजनल नहीं बल्कि हॉलीवुड की कॉपी हैं ये 8 फेमस शो, लिस्ट में कहीं आपका फेवरेट शो तो नहीं

बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में बनती हैं जिन्हें देखकर हम बहुत खुश होते हैं और फिर हमें पता चलता है कि इनमें से कई साउथ, हॉलीवुड या कोरियन फिल्म की कॉपी है। सिर्फ फिल्म ही क्यों बहुत से टीवी शो भी ऐसे हैं जो हॉलीवुड से कॉपी रहे हैं। आपको सोचकर हैरानी हो सकती है कि जिन टीवी शो को आप मजे लेकर देखते हैं वो भी असल में ओरिजनल कंटेट नहीं हैं बल्कि कॉपीड शो हैं। आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही हिट टीवी शो के बारे में जो हॉलीवुड से प्रेरित हैं, लेकिन फैंस को काफी पसंद आए।

प्यार की ये एक कहानी

जब टीवी पर जब सास-बहू और वही पुरानी घीसी पीटी लव स्टोरी देखकर लोग बोर रहे थे तभी एक टीवी शो ने यूथ के बीच खलबली मचा दी थी। ये शो था ‘प्यार की ये एक कहानी’। वैंपायर और इंसान के बीच की अनोखी प्रेम कहानी दर्शकों को काफी अच्छी लगी थी। हालांकि ये स्टोरी अंग्रेजी फिल्म Twilight की कॉपी थी। इसका लगभग पूरा कॉन्सेप्ट ही Twilight जैसा था। हालांकि भारतीय दर्शकों को ये शो काफी पसंद आया और इसलिए पर्दे पर ये शो हिट रहा।

जस्सी जैसी कोई नहीं

90 के दशक के हर बच्चे का समय टीवी पर ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ देखकर ही बीता है। 90 के दशक में ये टीवी का सबसे पॉपुलर शो था और शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसने ये शो ना देखा होगा। अपने नए कंटेंट के लिए इस शो को काफी पसंद किया गया था। वहीं इस शो ने ही मोना सिंह को असली पहचान दिलाई थी। हालांकि आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि ये भी ओरिजनल कहानी नहीं थी बल्कि ये अंग्रेजी शो Ugly Betty का हिंदी वर्जन था।

बिग बॉस

टीवी जगत का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस भी ओरिजनल टीवी शो नहीं है। ये अंग्रजी शो बिग ब्रदर का हिंदी वर्जन है। बिग ब्रदर का खिताब शिल्पा शेट्टी ने जीता था। हालांकि इसके देसी वर्जन को यहां की पब्लिक बहुत पसंद करती है। हालांकि इस शो की टीआरपी की असल वजह सिर्फ कंटेस्टें का लड़ना और रोमांस करना नहीं बल्कि सलमान खान का गुस्सा करना और प्यार जताना भी। सलमान खान इस शो के होस्ट हैं और उनकी वजह से ये टीवी शो काफी हिट रहा है। बहुत जल्द  इसका 14वां भी सीजन आने वाला है।

सुमित संभाल लेगा

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला ये कॉमेडी शो दर्शकों को खूब पसंद आया था। सास बहू वाली झिकझिक से इतर इस शो में इस लड़ाई को बड़े ही मजाकिया अंदाज में दिखाया गया था। हालांकि ये शो भी ओरिजनल नहीं हैं ये शो Everbody Loves Raymond की कॉपी है, लेकिन शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला।

मुझे इस जंगल से बचाओ

कॉपी करने के मामले में रियलिटी शो कभी पीछे नहीं रहते और इसका सबूत है ये शो। I’m celebrity…Get me out of here के तर्ज पर बना शो ‘मुझे इस जंगल से बचाओं’ भी दर्शकों के सामने पेश किया गया था। इस शो के होस्ट युद्धिष्ठिर उर्स और मिनी माथुर थे, लेकिन शो का कॉन्सेप्ट फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया और सिर्फ 2 सीजन के बाद ये शो बंद हो गया।

हैलो फ्रेंडस

90 के सबसे मशहूर अंग्रेजी टीवी शो में से एक फ्रैंड्स की कॉपी कर बनाया गया था शो ‘हैलो फ्रैंड्स’। इस शो में भी 6 दोस्तों की कहानी दिखाने की कोशिश की गई थी। इस शो को शायद ही किसी ने देखा हो, लेकिन हाल ही में इसके कुछ वी़डिय़ो वायरल हुए थे जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए। ये शो बुरी तरह फ्ल़ॉप हुआ था और फ्रैंड्स फैन के लिए ये किसी सिरदर्द से कम नहीं था।

बेस्ट फ्रैंड्स फॉरेवर

दोस्ती की कहानी में सिर्फ हंसी, मस्ती और खुशी नहीं होती बल्कि कुछ गहरे राज भी होते हैं जो दोस्त एक दूसरे को बताना नहीं चाहते। इसी यूनिक कॉन्सेप्ट के साथ शो बनाया गया था ‘बेस्ट फ्रैंड्स फॉरेवर’ जो यूथ के बीच काफी फेमस हुआ था। इस शो में मर्डर, थ्रिल, स्टॉकिंग जैसे सारे कॉन्सेप्ट दिखाए गए थे और शो हिट भी था। हालांकि इसका कंटेट भी ओरिजनल नहीं था और ये अंग्रेजी शो Pretty Little liars पर आधिरत शो था।

शरारत

90 के दशक में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जिसने ‘भ्रींग श्रींग शर्वलिंग भूत भविष्य वर्तमान बदलिंग…. ना गाया हो। टीवी पर शरारत फैंस के सबसे फेवरेट शो में शामिल था। इस शो को फैंस का खूब प्यार मिला। इसमें दोस्ती और प्यार के साथ साथ मैजिक का तड़का भी था जो फैंस को काफी पसंद आया। हालांकि आपको ये जानकर कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए कि ये भी एक कॉपीड शो है। ये शो अंग्रेजी टीवी शो ‘Sabrina the Teenage Witch’ पर आधारित था।

Back to top button