बॉलीवुड

जब 40 की उम्र में इंटीमेट सीन देकर चर्चा में आ गए राम कपूर, वजन घटाकर बटोरीं थी सुर्खियां

टीवी एक्टर राम कपूर एक बेहतरीन कलाकार हैं जिन्होंने टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘कसम से’  में अहम रोल निभाकर लोगों का दिल जीता। 1 सितंबर 1973 को जन्में राम कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम कपूर ने टीवी सीरियल्स में काम करके तो लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई ही है साथ ही वो अब फिल्मों और वेब सीरीज करके भी लोगों की तारीफ पा रहे हैं। वो टीवी के सबसे मंहगे एक्टरों में से एक हैं। राम जो भी किरदार करते हैं वो फैंस को काफी पसंद आता है इसलिए उनकी डिमांड भी बहुत ज्यादा होती है।

कसम से धारावाहिक में राम ने जयवालिया का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए आज भी राम कपूर को काफी पसंद किया जाता है। राम कपूर ने जब छोटे पर्दे से एक्टिंग की शुरुआत की थी उस वक्त वो काफी वजनी हुआ करते थे, लेकिन आज वो काफी फिट नजर आते हैं। आज राम कपूर के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनके करियर से और निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

इंटीमेट सीन देकर बटोरीं थीं सुर्खियां

आम तौर पर टीवी स्टार्स हों या बॉलीवुड स्टार्स वो काफी वेल मेंटेन होकर ही पर्दे पर कदम रखते हैं। वहीं दर्शकों को भी सिक्स पैक एब्स और पतली कमर देखना ही अच्छा लगता है। ऐसे में राम कपूर ने जब बढ़े हुए वजन के साथ छोटे पर्दे पर एंट्री की तो ऐसा लगा कि वो बहुत जल्द इस इंड्स्ट्री को अलविदा कहने वाले हैं। हालांकि उनकी दमदार एक्टिंग के आगे लोगों ने उनके वजन को नजरअंदाज कर दिया और उन्हें ढेर सारा प्यार दिया। कसम से में उनकी एक्टिंग को हर किसी ने सराहा।

इसके बाद राम कपूर को सोनी टीवी के एक बड़े शो में काम करने का मौका मिला। राम कपूर सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे। इस सीरियल में सांक्षी तंवर के साथ उनकी कैमेस्ट्री लोगों को बहुत जानदार लगी थी। इतना ही नहीं 40 साल की उम्र में उन्होंने साक्षी के साथ इस शो में काफी इंटीमेट सीन दिया था। इस सीन की चर्चा काफी लंबे समय तक हुई थी।

बदले रुप को देखकर हर कोई रह गया हैरान

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में ये सीन महज 17 मिनट का था लेकिन इसने गजब सुर्खियां बटोंरी थी। दरअसल टीवी में आज के समय में भी बड़े पर्दे जितनी बोल्डनेस नहीं दिखती ऐसे में 40 साल के एक्टर का इस तरह का सीन देना काफी सुर्खियों में आ गया था। हांलाकि राम कपूर एक प्रोफेशनल एक्टर हैं ऐसे में उन्होंने इन सारे विवादों का असर अपनी एक्टिंग पर नहीं पड़ने दिया।

राम कपूर उस वक्त भी काफी चर्चा में आ गए जब 2017 में उन्होंने जिम में पसीना बहाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने तकरीबन 30 किलो वजन कम किया था और हर किसी को हैरान कर दिया था। इस ट्रांसफॉरमेशन के बाद उनमें इतना बदलाव आया जैसे लगने लगा कि उनकी उम्र ही कम हो गई। इस बदलाव के बारे में बात करते हुए उनकी पत्नी गौतमी ने बताया कि राम कपूर ने इसके लिए अपना डाइट कंट्रोल किया और साथ ही एक्सरसाइज से अपना वजन घटाया। वजन घटाने में उन्हें कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा था क्योंकि इसके लिए वो कई घंटे भूखे रहते थे।

हालांकि अब राम कपूर काफी फिट नजर आते हैं। हर कोई उनके इस बॉडी ट्रांसफेर्मेशन की बात करता है और उनकी तारीफ भी करता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो टीवी सीरीयल में राम ने कई फिल्मों में साइड रोल भी किए हैं। उन्हें इंडियन टेली अवॉर्ड 2006, 2007, 2008 में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाया गया था। राम कपूर ‘मेरे डैड की मारुति’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘हमशक्ल’, ‘उड़ान’, ‘बार बार देखो’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। राम बहुत जल्द  अभय-2 वेब सीरीज में एक अहम रोल निभाते नजर आएंगे।

Back to top button