विशेष

हनी ट्रैप की साजिश करने वाली महिला को लगा आदमी बहुत अमीर है, जब ब्लेकमेल किया तो निकला कंगाल

हनी ट्रैप के जाल में हर साल कई लोग फंसते हैं। ये जाल बिछाने वाला ग्रुप अधिकतर पैसे वाली मालदार पार्टी को ही निशाना बनाता है। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर में हनी ट्रैप करने वाले ग्रुप को उस समय ज़ोर का झटका लगा जब उन्हें मालूम हुआ कि जिस किसान से वे लाखों रूपए एंठने की सोच रहे थे, वो खुद कंगाल है।

मिस्ड कॉल से फंसा था किसान

आरोपी महिला ने बताया कि लॉकडाउन में गलती से उसका एक मिस्ड कॉल राजेश नाम के किसान को चला गया था। इसके बाद राजेश ने महिला को दोबारा कॉल किया। वो महिला को खुद आगे रहकर बड़ी बड़ी बातें बताने लगा। उस पर इंप्रेशन झाड़ने लगा। किसान की बातों को सुन महिला को लगा कि ये मालदार पार्टी है, इसे आसानी से फंसाया जा सकता है।

पति भी हुआ साजिश में शामिल

जब इस बारे में महिला के पति संजय को पता चला तो उसने अपनी बीवी को डांटा। हालांकि बीवी ने उसे यह कहकर मना लिया कि गांव का किसान है, मुझ से प्रेम करता है, मालदार पार्टी है, जल्दी फंस जाएगा। इसके बाद संजय ने अपने कुछ और दोस्तों को भी इस प्लान में शामिल कर लिया। इस तरह महिला सहित कुछ पांच लोग किसान को जाल में फांसने की प्लानिंग करने लगें।

पैसे मांगे तो निकला कंगाल

तय प्लान के अनुसार किसान को महिला के घर बुलाया गया। फिर जब वो आया तो कमरे में से चार और लोग आ गए और किसान के ऊपर महिला से रेप करने का आरोप लगा दिया। उन्होने किसान को डराया, धमकाया और थप्पड़ भी मारा। किसान से पहले पांच लाख रूपए मांगे। लेकिन उसने कहा कि उसके पास इतने रूपए नहीं है। फिर उन्होने सोचा कि एक दो लाख भी दे देगा तो छोड़ देंगे, लेकिन किसान को इतना कंगाल निकला कि उसके पास ये रकम भी नहीं थी।

बाद में किसान ने अपने दोस्त का हवाला देकर पैसे लाने की बात कही। हालांकि गैंग को लालच आ गया। सोचा उज्जैन के गांव का किसान है। क्या बिगाड़ लेगा। ऐसे में उन्होने अगले दिन उसकी गाड़ी और मोबाइल भी छिन लिया।

पकड़े गए सभी आरोपी

MIG थाना प्रभारी नितिन पटेल के मुताबिक इस गिरोह के सभी पांचों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में इस गैंग का पांचवा मेम्बर शाहरुख स्टार चौराहे से गिरफ्तार किया गया। शाहरुख ऑटो चलता है। उसने बताया कि जब संजय ने लालच दिया तो वो भी इस प्लान में शामिल हो गया।

Back to top button