बॉलीवुड

बॉलीवुड की इन हीरोइन जिनके पास है प्राकृतिक खूबसूरती, नहीं करवाई किसी बॉडी पार्ट की सर्जरी!

आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। हर कोई चाहता है कि लोगों की निगाह केवल उन्हें ही देखती रहे। इसके लिए आज लोग सर्जरी का सहारा लेने लगे हैं। पहले ऐसा नहीं था, पहले के लोग प्राकृतिक रूप से खूबसूरत हुआ करते थे। इसकी वजह यह थी कि आज की तरह उन्हें दूषित खान-पान का सहारा नहीं लेना पड़ता था। तब सबकुछ शुद्ध होता था, जिसकी वजह से उनकी खूबसूरती प्राकृतिक हुआ करती थी।

सर्जरी करवाने का चल दिया है चलन:

आज के समय में लोग खूबसूरत बनने के लिए दवाइयों, क्रीमों और सर्जरी का सहारा लेने लगे हैं। बॉलीवुड और टीवी से जुड़े कलाकारों में तो सर्जरी कराने का जैसे चलन चल दिया हो। हर कोई आज सर्जरी करवा रहा है। किम कर्दिशियन हो या आयशा टाकिया, सबने सर्जरी करवाकर अपनी खूबसूरती बढ़ाई है। लेकिन अभी भी बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां हैं, जिनके पास प्राकृतिक खूबसूरती है। उन्होंने खूबसूरती पाने के लिए किसी सर्जरी का सहारा नहीं लिया है।

अभिनेत्रियां, जिन्होंने नहीं करवाई सर्जरी:

*- विद्या बालन:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन को कौन नहीं जानता है। यह जितनी बेहतरीन अभिनेत्री हैं, उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं। इन्होने अपने जीवन में खूबसूरत दिखने के लिए कोई सर्जरी नहीं करवाई है।

*- सोनम कपूर:

अनिल कपूर की लाड़ली सोनम कपूर की नीरजा तो आपने देखी ही होगी। इससे आपको पता चल गया होगा कि वह कितनी बेहतरीन अभिनेत्री हैं। साथ ही वह काफी खूबसूरत भी हैं। सोनम ने भी खूबसूरत दिखने के लिए कोई सर्जरी नहीं करवाई है।

*- अलिया भट्ट:

आलिया भट्ट आज युवाओं के दिल की धड़कन बन गयी हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि यह महेश भट्ट की सबसे काबिल बेटी हैं। आलिया ने भी अब तक चेहरे की खूबसूरती के लिए कोई सर्जरी नहीं करवाई है।

*- कृति सैनन:

कृति की मुस्कान बहुत ही खूबसूरत है, लेकिन उन्होंने उसके लिए कोई सर्जरी नहीं करवाई है। जी हां उनकी मुस्कान पूरी तरह प्राकृतिक है। इन्होंने भी अपनी खूबसूरती के लिए कोई सर्जरी नहीं करवाई है।

*- इलियाना डी क्रूज:

इलियाना की खूबसूरती के बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है। उनकी खूबसूरती देखकर खुद चांद भी शरमा जाए। लेकिन उन्होंने भी अपनी खूबसूरती के लिए अब तक कोई सर्जरी नहीं करवाई है।

*- परिणिति चोपड़ा:

प्रियंका की चचेरी बहन परिणिति के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इनकी चुलबली अदा सबको अपनी तरफ आकर्षित करती है। परिणिति की खूबसूरती के बारे में भी कुछ कहने की जरूरत नहीं है। परिणिति ने भी खूबसूरत दिखने के लिए किसी सर्जरी का सहारा नहीं लिया है।

*- जैकलिन फर्नांडीज:

जैकलिन की खूबसूरती का दीवाना आज का हर युवा होगा। इन्होने अपनी अदाओं से सबको अपना दीवाना बनाया हुआ है। जैकलिन ने भी खूबसूरती के लिए कोई सर्जरी नहीं करवाई है।

Back to top button