दिलचस्प

यकीनन पहले कभी नहीं देखी होगी ऐसी अद्भुत मिलिट्री परेड, देखकर हो जायेंगे दंग… देखें वीडियो!

परेड हर देश की सेना का एक महत्वपूर्ण और जरूरी हिस्सा होता है। इसके जरिये हर देश की सेना अपने कौशल और पराक्रम का परिचय देती है। परेड के जरिये ही अपने दुश्मन देश की सेना के दिल में खौफ पैदा किया जाता है। हर समय तो किसी से लड़ाई नहीं लड़ी जाती है। ऐसे में दुश्मन के दिल में खौफ रहे, इसके लिए हर देश की सेना समय-समय पर परेड के माध्यम से अपनी क्षमता का प्रदर्शन करती हैं।

आम जनता में भी भर जाता है जोश:

भारत पाकिस्तान की बाघा बॉर्डर वाली परेड के बारे में तो आप जानते ही हैं। हर दिन झंडा उतारने से पहले दोनों देशों की सेना एक दूसरे के सामने अपने परेड का प्रदर्शन करती हैं। यहां होने वाली परेड को देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं। दोनों ही देशों की सेनाएं एक दूसरे को हराने के लिए अपनी जान लड़ा देते हैं। कई बार दोनों बराबरी कर लेते हैं तो कई बार इनमें से एक हार भी जाता है। यहां सेना के जवानों का परेड देखने के बाद आम जनता भी जोश से भर जाती है।
<

सोच में पड़ जायेंगे कि कहीं रोबोट तो नहीं कर रहे परेड:

वैसे तो साधारण परेड आपने बहुत देखी होगीं, लेकिन आज मैं जिस परेड के बारे में बात कर रहा हूं, यकीन मानिये ऐसी परेड आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। परेड देखने के बाद आप सोच में पड़ जायेंगे कि ये इंसान ही हैं या रोबोट जो परेड कर रहे हैं। सेना के इन जवानों की फूर्ती, तेजी और समन्वय देखकर आपके होश उड़ जायेंगे आपको अपनी आंखों पर एक बार को यकीन नहीं होगा कि सच में ऐसा कोई इंसान भी कर सकता है।

सैनिकों का ताल-मेल कर देगा आपको हैरान:

आप वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ सैनिक लाइन लगाकर खड़े हैं। पीछे से ड्रम और अन्य संगीत यन्त्र बज रहे हैं। जैसे ही परेड शुरू होता है, सैनिकों का ताल-मेल आपको हैरान कर देगा।

वीडियो देखें-

Back to top button