राशिफल

Rashifal 29 August: आज परिवर्तिनी एकादशी पर बन रहे राजयोग से पलटेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें

एकादशी तिथि भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। आज परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी के दिन 4 माह के लिए सो जाते हैं और वे फिर देवउठनी एकादशी के दिन उठते हैं। ऐसा माना जाता है कि परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु सोते हुए करवट बदलते हैं। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 29 August 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपने तमाम कार्यों को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे। शिक्षा में सफलता मिलेगी। यदि अविवाहित हैं तो संतान को सुख मिलेगा और उनसे आपको संतुष्टि मिलेगी। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। नई बातों को जानने के लिए आप उत्सुक होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी हो सकती है। हर तरह के लोगों का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

षभ राशि वाले आज अपने जीवनसाथी की ख्वाहिशों को पूरा करें। कोई आपके निजी जीवन में विघ्न उत्पन करने की कोशिश कर रहा है, सतर्क रहें। घर पर काम की अधिकतता रहेगी। किसी काम को पूरा करने में मेहनत लगेगी। पढ़ाई में किसी का सहयोग काफी काम आएगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। जरुरतमंद को भोजन करायें,आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा।‌ अपने काम को नजरअंदाज न करें। किसी की निंदा करने से बचें। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा।कारोबार को बढ़ाने के लिये दोस्तों से बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे। कारोबार में विवेक का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। किसी से भी कोई ऐसी बात कहने से बचना होगा जो विचारों के मतभेद को बढाती चली जाए। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका यात्रा करने के लिए अच्छा दिन है। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित है,आज उनकी किस्मत चमक सकती है।आपको अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है। निराशा की समाप्ति होगी, पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। पार्टनर कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है। विपरीत लिंगी सम्बन्ध में सावधानी बरतने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझ कर करें। अगर आप किसी को प्रोपोज़ करना चाहते हैं तो बेफ्रिक होकर करें क्योंकि यह दिन आपके लिए काफी लकी रहेगा। आपके काम समय पर पूरे हो जायेंगे। करियर में लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वालों के लिए क्रोधित अवस्था नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसलिए क्रोध को त्याग कर शांति का मार्ग धारण करें। आपकी मेहनत को रंग लाने में समय लगेगा। बड़ों की राय भी जरूर लें। प्रेम जीवन में आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है। किसी रिश्तेदार से मिलकर अपनी समस्या का हल निकालसकते हैं। कोशिशों से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके रोजगार में एक बदलाव की उम्मीद है। लेकिन यह आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। भूमि-भवन के क्रय विक्रय की रूप रेखा बनेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। आज उचित मेहनत से ही आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हो। यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा। लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी समय अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शहर से बाहर घूमने जाकर अच्छा लगेगा। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। आज किसी काम में भाई-बहन से पूरा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। प्रेमी-प्रेमिकाओं का समय में प्रेमालाप में बीतेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वाले अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें। स्वास्थ्य आपको परेशान करेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी और विरोधियों पर आप छाए रहेंगे। कोई अच्छा मौका आपके दरवाज़े पर दस्तक दे सकता है। परिवार के सदस्य सपोर्ट करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रगति होगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। ऐसे लोगों से बात करें, जो आपकी मदद कर सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी नजदीकी दोस्त से संबंधों में सुधार हो सकता है। आने वाले समय में आपको अपने जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा और नई ऊर्जा के साथ आज के दिन को बिताएंगे। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को करते समय सतर्क रहें। प्रेम के मामले में आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आज आप जो भी करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जो लोग आर्ट, कल्चर से जुड़े हैं उन्हें आज कोई बड़ा सम्मान मिलने की संभावना है। आज का दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाना थका देने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी और नई सोच के साथ आप काम शुरू करेंगे जिससे आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके जीवनसाथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। धैर्य से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को दाखिल न करें। मुसीबत आ जाएगी। पारिवारिक मतभेदों के कारण आज विवाद संभव है। जीवन में तरक्की पाने के लिए जल्दबाज़ी ना दिखाएं। कार्यक्षेत्र पर काम से खुद को साबित करें। अपने साथी को उसका किया वादा याद दिला सकते हैं। शारीरिक और मानसिक सुकून मिलेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

आपने Rashifal 29 August 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 29 August 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 29 August 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : श्राद्ध में इन 7 चीजों के दान से मिलता है पितरों का आशीर्वाद, घर में आती है खुशियां

Back to top button