बॉलीवुड

कभी नशे का लत तो कभी अफेयर के चर्चे! वो मौके जब दुनिया के सामने बदनाम रहा महेश भट्ट

90 के दशक में एक फिल्म मैगजीन के लिए महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा के साथ लिप लॉक किया था

महेश भट्ट एक मशहूर निर्माता-निर्देशक हैं जो कभी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते थे, आजकल सुशांत केस में चर्चा में आ गए हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि महेश भट्ट कि जिंदगी का ये पहला विवाद हैं जिसमें उनका नाम इतनी बार सामने आया है। महेश भट्ट उस वक्त भी काफी सुर्खियों में आ गए थे जब शादीशुदा होते हुए वो मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ लिव इन में रहने लगे थे।

महेश भट्ट उस वक्त दो बच्चों के पिता भी थे, लेकिन परवीन के आगे वो कुछ समय के लिए अपने परिवार को भूल गए। हालांकि उनके रिश्ते के बीच में ही परवीन बाबी मानसिक रोग की शिकार हो गईं और महेश भट्ट के साथ उनका रिलेशन खत्म हो गया। इसके कुछ समय बाद परवीन बाबी अपने कमरे में मृत पाई गईं थी।

रिया के साथ रिश्तों पर उठे सवाल

आज महेश भट्ट के कई सारे पुराने वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें वो रिया चक्रवर्ती के साथ ज्यादा ही क्लोज नजर आ रहे हैं। सुशांत के जिम पार्टनर ने खुले तौर पर उन्हें शुगर डैडी तक कह दिया। वहीं फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर दोनों में किस तरह का रिश्ता है। दूसरी तरफ महेश भट्ट का एक और वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो जिया खान को भी अलग अंदाज में अपनी बाहों में समेटे नजर आ रहे हैं। ऐसे में महेश भट्ट के कैरेक्टर पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

बेटी के साथ किया लिपलॉक

90 के दशक में एक फिल्म मैगजीन के लिए महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा के साथ लिप लॉक किया था।इन तस्वीरों ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। जब ये तस्वीर सामनें आईं तो महेश भट्ट की जमकर आलोचना की गई। महेश यहीं तक नहीं रुके और उन्होंने कहा कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी नहीं होती तो वो उनसे शादी कर लेते। इन सारी बातों से महेश भट्ट का नाम जबरदस्त सुर्खियों में आ गया था।

नशे की गिरफ्त में आ गए थे महेश भट्ट

महेश भट्ट औरतों को लेकर क्या सोचते हैं या फिर किस उम्र की लड़की के साथ उनके कैसे रिश्ते होते है ये बात किसी को समझ नहीं आती। जिस लड़की को वो अपनी बेटी बताते हैं उसे अपनी बाहों में समेट लेते हैं। उनके इस व्यवहार पर अक्सर ही सवाल उठते आए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अपने नशे की लत के कारण भी वो सुर्खियों में रह चुके हैं। महेश भट्ट एक जमाने में नशे की गिरफ्त में आ गए थे। उन्होंने खुद इस बात को स्वीकारा था कि वो नशे में कैद थे, लेकिन बेटी शाहीन के पैदा होने के बाद वो नशे से दूर हो गए।

कंगना रनौत के साथ हुआ विवाद

महेश भट्ट का नाम कंगना रनौत से भी जुड़ा लेकिन पंगे के रुप में। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने महेश भट्ट पर आरोप लगाया था कि साल 2006 में फिल्म ‘वो लम्हे’ की स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने कंगना के साथ बहुत खराब व्यवहार किया था।इतना ही नहीं रंगोली ने आरोप लगाया कि महेश भट्ट ने गुस्से में कंगना के ऊपर जूता तक फेंका था। इसके बाद से कंगना और महेश में हमेशा के लिए ठन गई। यहां तक की कंगना के गुस्से का शिकार कई बार आलिया भट्ट भी हो जाती है।

सुशांत केस में जुड़ रहा है नाम

महेश भट्ट का नाम सुशांत के निधन के तुरंत बाद ही विवाद में आया था। 14 जून को सुशांत के निधन के बाद से महेश भट्ट ने एक कंकाल का फोटो शेयर किया था। फोटो के साथ महेश भट्ट ने लिखा- मरता हुआ आदमी अजीब बातों के बारे में सोचता है, और इसलिए हम सब यहां है, क्या हम सब मरते हुए लोग हैं? ये टैड विलियम्स का कोट है लेकिन लोगों ने उन्हें लापरवाह मानते हुए काफी बूरी तरह ट्रोल किया। सुशांत के निधन में वो अभी भी लोगों के निशाने पर हैं और एक बार फिर इस विवाद से बाहर निकलने में उन्हें काफी वक्त लगने वाला है।

Back to top button