समाचार

सुशांत के पिता के वकील ने जताया शक, कहा- केस में बड़े लोग शामिल, मुंबई पुलिस आयुक्त हो सस्पेंड

रिया चक्रवर्ती का ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है और इन्होंने रिया पर कई आरोप लगाए हैं। साथ में ही मुंबई पुलिस आयुक्त और डीसीपी को सस्पेंड किए जाने की मांग भी की है। रिया चक्रवर्ती की ड्रग्स से जुड़ी चैट देखने के बाद वकीस सिंह ने कहा है कि अगर ऐसा है तो सुशांत को मारने के लिए साजिश की गई थी।मुझे लगता है कि इस मामले में कुछ बड़े लोग मिले हुए हैं। सबसे पहले मुंबई पुलिस आयुक्त और उस क्षेत्र (बांद्रा) के डीसीपी को सस्पेंड किया जाना चाहिए।

सुशांत सिंह राजपूत की आठ कम्यूटर हार्ड डिस्क नष्ट करने के खुलासे पर वकील विकास सिंह ने कहा कि साफ था कि रिया हमेशा के लिए जा रही थीं और उनको ये भी अंदेशा था कि सुशांत के साथ कुछ होने वाला है। ये हार्ड ड्राइव सुशांत के पास रहने के बाद उनको दिक्कत पहुंच सकती थी। कुछ तो हार्ड ड्राइव्स में ऐसा था। जिससे रिया की भागेदारी स्पष्ट होती। वो हार्ड ड्राइव ड्रग्स से जुड़ा था या किसी और चीज को साबित करने के लिए था, ये तो जांच ही बताएगी।

गौरतलब है कि कल सुशांत सिंह केस में अबतक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई को पूछताछ के दौरान सुशांत के साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि रिया ने 8 जून को कुछ लोगों को घर भेजा था। जिन्होंने सुशांत की हार्ड ड्राइव नष्ट की थी। इसके अलावा रिया की एक ओर चैट सामने आई है। जिसको पढ़कर पता चलता है कि सुशांत ड्रग्स ले रहा था।

रिया की जो चैट सामने आई है वो श्रुति के साथ की गई है। जिसमें रिया ने लिखा है ‘..आज सुबह वो रो रहा था और सिद्धू से कहा घर वापस चला जाए। वो मदद मांग रहा है और इलाज चाह रहा है। देखो, अगर उसने किया तो चलो डॉक्टर्स से सही दवाइयां दिलवाएं। वो तुम सबको चाहता है। तुम सब उसका इतना ख्याल रख रही हो और वक्त पर सभी दवाइयां दे रही हो फिर भी वो ठीक नहीं हो रहा है। उसे पूरी तरह से वीड बंद करना होगा। उसने कहा कि कल से छोड़ दिया। वो सोने के लिए गया है। मैं दिन भर के लिए निकल रही हूं। सुबह 11 बजे साहिल आरोग्य निधि जा रहा है ना?’ इस पर श्रुति ने जवाब दिया, ‘हां’।

रिया की ये चैट सामने आने के बाद अब  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ये केस बुधवार को दर्ज किया गया है। वहीं सुशांत के परिवार वालों का आरोप है कि रिया ने सुशांत को कंट्रोल में करने के लिए ये सब किया।

Back to top button