विशेष

ब्रिटैन यूरोपियन यूनियन से अलग.. शेयर बाज़ार मैं भुचाल

 

ब्रिटैन यूरोपियन यूनियन से अलग.. बाज़ार मैं भुचाल

ब्रिटैन यूरोपियन यूनियन से अलग.. शेयर बाज़ार मैं भुचाल

 

ब्रिटिश जनता ने ब्रिटेन को किया यूरोपियन यूनियन से अलग: बीबीसी

Sensex:1000 Points Down

Gold: 1800/10gram UP

ब्रिटेन की जनता ने ऐतिहासिक फैसले में यूरोपियन यूनियन छोड़ने के पक्ष में मतदान किया है। इसके साथ ही 28 देशों वाले यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन अलग हो जाएगा। 43 साल बाद हुए इस ऐतिहासिक जनमत संग्रह में ब्रिटेन की जनता ने मामूली अंतर से ब्रिटेन को यूरोपियन यूनियन से अलग करने के पक्ष में वोट किया है। लंदन और स्कॉटलैंड ने यूरोपियन यूनियन में रहने के पक्ष में मतदान किया था लेकिन उत्तरी इंग्लैंड में लोगों ने ईयू से अलग होने के पक्ष में मतदान किया।

वेल्स और इंग्लिश शाइअर के मतदाताओं ने बड़ी संख्या में ईयू से अलग होने के पक्ष में वोट किया। इस नतीजे के बाद ब्रिटेन की करंसी पाउंड 1985 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। जनमत संग्रह का टर्नआउट पिछले साल हुए आम चुनाव से भी ज्यादा रहा। अनुमान है कि वोटों का अंतर 52% और 48 पर्सेंट का है।

ईयू से हटने की आशंका के कारण ब्रिटेन की करंसी पाउंड डॉलर के मुकाबले 11 पर्सेंट गिरने लगा था। ब्रिटेन में ईयू विरोधी और इसके पक्षधरों को बीच पहले कांटे की टक्कर थी। शुक्रवार को जब हुए जनमत संग्रह में वोटों की गिनती शुरू हुई तो ईयू से ब्रिटेन को बाहर करने वालों को दबदबा साफ दिखने लगा था। ब्रिटेन की जनता के इस फैसले का असर पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। इंडियन शेयर मार्केट में भी भगदड़ की स्थिति है। रुपये में भारी गिरावट हुई है।

इस फैसले से पाउंड में हुई भारी गिरावट को देखते हुए बैंक ऑफ इंग्लैंड हस्तक्षेप कर सकता है। यह बात लेबर पार्टी के सांसद जॉन मैकडोनल ने कही। शुरुआती नतीजे में ही पाउंड 3 पर्सेंट गिर गया था। अब तक यूरो के मुकाबले पाउंड 6.5% गिर चुका है। ब्रिटेन को ईयू से अलग कराने के लिए पिछले 20 सालों से मूवमेंट चला रहे UKIP नेता नाइजो फेराज ने अपने समर्थकों से कहा कि यह खास लोगों पर आम लोगों की जीत है। फेराज ने कहा था कि 23 जून ब्रिटेन के लिए स्वतंत्रता दिवस होगा। लेबर पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इस फैसले के बाद कैमरन के लिए अपने पद पर रहना आसान नहीं होगा।

Back to top button