बॉलीवुड

ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका तक, बॉलीवुड में आने से पहले खूबसूरती का ताज जीत चुकी हैं ये हीरोइनें

2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत के 17 साल के सूखे को खत्म करने वाली हरियाणा की मानुषी छिल्लर बहुत जल्द फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी होंगे। मानुषी छिल्लर ने ब्यूटी विद ब्रेन का इस्तेमाल कर भारत के लिए ये खिताब जीता था और अब उन्हें ढेर सारी फिल्में ऑफर हो रही हैं। हालांकि ये पहला मौका नहीं हैं जब कोई विश्व सुंदरी या भारतीय सुंदरी ताज जीतने के बाद बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हो। इससे पहले भी बॉलीवुड की कई अदाकाराएं ऐसी रही हैं जिन्होंने खूबसूरती का ताज अपने नाम करने के बाद बॉलीवुड में एंट्री की और अपनी खूबसूरती का हर किसी को दीवाना बनाया। आपको बताते हैं ऐसी ही ताज सुंदरियों के बारे में।

जूही चावला

फिल्म ‘सल्तनत’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जूही चावला ने साल 1984 में मिस इंडिया का ताज जीता था। ये क्राउन उन्हें रेखा ने अपने हाथों से पहनाया था। मिस इंडिया बनने के बाद से जूही ने फिल्मों का रुख किया जिसमें उनकी पहली फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों मे काम किया जो सुपरहिट हुईं इसमें कयामत से कयामत तक, यस बॉस, इश्क, डर, ईना मिना और डिका जैसी फिल्में शामिल हैं।

सुष्मिता सेन

साल 1994 में सुष्मिता सेन ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था और इसके बाद वो मिस यूनिवर्स बनीं थीं। भारत की तरफ से पहली बार किसी ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद सुष्मिता ने बॉलीवुड का रुख किया और अपनी खूबसूरती से लोगों के दिल में जगह बना ली। सुष्मिता की हिट फिल्मों में मैंने प्यार क्यों किया, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, मैं हूं ना जैसी कई फिल्में शामिल हैं। सुष्मिता ने हाल ही ‘आर्या वेब’ सीरीज से कमबैक किया है।

जीनत अमान

गुजरे जमाने की सबसे खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेसेज मे से एक जीनत अमान ने महज 19 साल क उम्र में फैमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था।इसके बाद वो मिस एशिया पैसेफिक इंटरनेशनल का खिताब भी जीती थी। जीनत अमान ने उस दौर में अपनी बोल्डनेस से हर किसी के होश उड़ा दिए थे। जीनत अमान फिल्म डॉन, कुर्बानी, यादों की बारात, हरे रामा हरे कृष्णा, लावारिस जैसी फिल्मों में नजर आईं थी।

मीनाक्षी शेषाद्रि

साल 1981 में मीनाक्षी ने मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद फिल्म पेंटर बाबू से उन्होंने बॉलीवुड में शुरुआत की थी। मीनाक्षी को उनकी फिल्म ‘दामिनी’ के लिए आज भी याद किया जाता है। इसके अलावा वो घातक, हीरो, घायल, मेरी जंग जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं थीं।

नम्रता शिरोडकर

बॉलीवुड एक्ट्रेस और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने साल 1993 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री की। फिल्मों में उनका करियर कुछ खास तो चला नहीं लेकिन फिर भी वो कुछ हिट फिल्मों में नजर आईं थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। नम्रता पुकार, जब प्यार किसी से होता है जैसी फिल्मो में नजर आ चुकी है।

ऐश्वर्या रॉय बच्चन

बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के बाद उन्होंने तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपना नाम रोशन किया। ऐश्वर्या ने फिल्म खाकी, हम दिल दे चुके सनम, जोधा अकबर, धूम-2 में अपने टैलेंट और खूबसूरती का कमाल दिखाया।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘द हीरो’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज प्रियंका एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने फैशन, क्रिश, बाजीराव मस्तानी, बर्फी, दोस्ताना, एतराज, मुझसे शादी करोगी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। प्रियंका बेवॉच में भी नजर आ चुकी हैं।

दीया मिर्जा

खूबसूरत एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने साल 2000 में मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। ये फिल्म आज भी लोगों को काफी पसंद है। हाल ही में दीया फिल्म थप्पड़ में नजर आईं थीं जहां उनके काम को काफी पसंद किया गया था।

लारा दत्ता

लारा ने 1997 में मिस इंटरकांटिनेंटल का खिताब जीता था इसके बाद साल 2000 में वो मिस यूनिवर्स बनी थीं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘अंदाज’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। डॉन, पार्टनर, हाउसफूल, भागम भाग, नो एंट्री में उनके काम को काफी पसंद किया गया था।

नेहा धूपिया

2002 में नेहा ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। नेहा ने बॉलीवुड में कई फिल्मे की और एक बोल्ड अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बनाई। इनमें जूली,  एक चालीस की लास्ट लोकल, क्या कूल हैं हम जैसी फिल्में शामिल हैं।

तनुश्री दत्ता

तनु ने साल 2004 में 20 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। उन्होंने मिस यूनिवर्स में भी भाग लिया था और टॉप 10 तक पहुंची थी। उन्होंने फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। हालांकि उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला। तनुश्री फिल्म ढोल, रकीब, हॉर्न ओके प्लीज, जैसी फिल्मों में नजर आईं थीं।

Back to top button