दिलचस्प

भारत घूमने आए दो अलग-अलग देश के लोगों को हुआ एक दूसरे से प्यार, मंदिर में रचाई शादी

प्यार जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। प्यार कब, किसे और कहां हो जाए, ये किसी को नहीं पता। दरअसल स्पेन का युवक और अमेरिका की एक युवती भारत घूमने आए थे। इस जोड़े के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दिल्ली में दोनों की मुलाकात हुई, दोस्ती हो गई और फिर साथ घूमने निकल गए। इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। धीरे धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। बता दें कि रूद्रप्रयाग से 26 किलोमीटर दूर बांसवाड़ा में ग्रामीणों की मदद से दोनों ने स्थानीय मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी किया।

लॉकडाउन ने दो दिलों को एक दूसरे के लिए किया लॉक…

गौरतलब है कि इस विदेशी कपल के लिए सात समंदर पार शादी करना एक इत्तेफाक ही था। इस विदेशी कपल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बता दें कि दोनों भारत घूमने आए थे और उसी दौरान कोरोना वायरस फैलाव के कारण देशव्यापी लॉकडाउन लग गया। इस वजह से दोनों भारत में ही फंस कर रह गए। लिहाजा दोनों के पैसे खत्म होने लगे और फिर उन्होंने पैदल घूमने का प्लान बनाया। इस दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों ने शादी के बारे में भी सोच लिया।

बता दें कि पैसे कम होने की वजह से दोनों कभी पैदल चलने लगे, तो कभी लिफ्ट लेकर एक जगह से दूसरे जगह गए। अक्सर ये कपल अपने रहने के लिए ऐसी जगह ढूंढते थे, जो सस्ता हो। बता दें कि हाल ही में 1 सप्ताह पहले दोनों ऋषिकेश पहुंचे हुए थे, इसके बाद बुधवार को रूद्रप्रयाग के रास्ते बांसवाड़ा पहुंचे। यहां दोनों ने ठहरने के लिए एक होटल बुक किया, इस होटल में उनकी मुलाकात सामाजिक कार्यकर्ता अमित सजवाण से हुई। दोनों ने अपनी कहानी साझा की, इसके बाद अमित ने स्थानीय लोगों की मदद से इन दोनों की शादी करा दी।

हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी…

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पेन के युवक का नाम सीजल और अमेरिका के युवती का नाम मेरिक है। दोनों की शादी बांसवाड़ा के कुटीर मंदिर में संपन्न हुई। इस शादी की खास बात ये रही कि इसमें हिंदू रीति-रिवाजों का पालन किया गया। दुल्हे ने शादी के दौरान सफेद रंग के धोती और कुर्ते पहने हुए थे, तो वहीं दुल्हन लाल रंग के लहंगे में नजर आईं। बता दें कि दोनों शादी के बाद काफी खुश नजर आए। बता दें कि दोनों को कुछ दिनों पहले रूद्रप्रयाग में देखा गया था, वहां उन्होंने अपनी आपबीती पुलिस को भी सुनाई थी, मगर पुलिस की तरफ से कोई मदद नहीं मिली।

चलते चलते बता दें कि स्पेन के सेजल पेशे से व्यवसायी हैं और उनकी अमेरिकी पत्नी का नाम मेरिक है। बता दें कि मेरिक ने स्नातक की पढ़ाई अभी पूरी की है। भारत घूमने आने से पहले सीजल और मेरिक दोनों एक दूसरे को जानते तक नहीं था, लेकिन लॉकडाउन ने दोनों को साथ हमेशा के लिए लॉक कर दिया।

Back to top button