राशिफल

Rashifal 21 August: आज इन 3 राशियों पर रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, मिल सकता है बड़ा फायदा

हम आपको शुक्रवार 21 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 21 August 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले आज अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। संबंधियों के साथ भेदभाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ अड़चने आ सकती हैं और पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। हालांकि, कार्य क्षेत्र में आप सफल रहेंगे। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखें। बौद्धिक क्षमता के बावजूद आप अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पा रहे हैं। श्वांस के रोग से परेशानी आ सकती है। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी रूचि अध्यात्म की ओर होगी। मध्याहन के बाद आपका मन अनिश्चितता में उलझा रहेगा। बेरोजगारों के लिए दिन काफी शुभ प्रतीत हो रहा है क्योंकि आप नौकरी के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त करेंगे। पेशेवर जीवन को लेकर थोड़ा सतर्क रहें और सावधानी पूर्वक अपने काम निपटाएं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। कई समस्याओं का समाधान होगा। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। आज व्यर्थ की भागदौड़ से खुद को बचा कर रखें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। पुराना विवाद आपको परेशान कर सकता है। अगर कहीं पैसे निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो आज के लिए ये फैसला टाल दें। व्यापार में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी पैतृक संपत्ति की समस्याएं आज हल होंगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। परिवार संग आनन्द उठाएंगे। आपका मन व्यथित होने की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। निजी लाभ के लिए नैतिकता से समझौता ना करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। मीडिया के लोग अपने सर्विस में उन्नति करेंगे। किसी के सामने अगर प्रेम प्रस्ताव रखते हैं तो संभव है कि जवाब सकारात्मक आए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। किसी अन्य के मामलों में खुद को नहीं उलझाएं। वाणी पर संयम रखें। किसी ऐसे इंसान के साथ समय बिताना जिसका साथ आपको बहुत पसंद न हो, आपकी खीझ की वजह हो सकता है। आपकी मनोवृत्ति में नकारात्मक परिवर्तन एवं हताशाजनक विचार आ सकते हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। प्रशासनिक सेवा के लोग अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारियों को खुश रखेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके मन की शंका दूर हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें। दोपहर के बाद का समय आपके लिए अनुकूल होता जाएगा। आपको अपने कार्य और बिजनेस को लेकर और मेहनत की जरूरत है। पेशेवर जिंदगी में सबकुछ अच्छा चल रहा है। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। जो बदलाव हो रहे हैं, वह आपकी उन्नति के लिए जरूरी है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वालों को जीवन में समरसता बढ़ाने के लिए और संतुलन बनाने की आवश्यकता है। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। आप आपनी रचनात्मकता को लेकर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों में चर्चा का विषय रहेंगे। आपको अपने अनुभव का भी फायदा कार्यों में मिलने वाला है। परिवारजनों और सहकर्मियों के साथ बेहतर समय गुजरेगा। कार्य पूर्ण होंगे। आप समाज के लिए कुछ करने के उद्देश्य से कार्य करेंगे। हेल्थ बहुत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। अधिक तेजी से वाहन नहीं चलाएं। दुर्घटना का योग बन रहा है। आत्म-सम्मान और विश्वास आपको आज सफलता की नई राह पर ले जा सकता है। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। लोगों की प्रशंसा मिलेगी। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। आप कमाई के नए द्वार खोल सकते हैं। जॉब में छोटी छोटी बातों का तनाव बना रहेगा। मधुमेह से कष्ट संभव रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वाले आज वित्तीय मामले गंभीरता से निपटाएं। लेन-देन के मामले में आरोप लग सकते हैं। आज आपको सच्चे प्यार का अनुभव होगा। आपके पार्टनर का बदला हुआ बर्ताव आपको काफी खुशी देगा। अपने दोस्तों और करीब के रिश्तेदारों पर ज्यादा भरोसा करेंगे और बड़े फैसलों में उनकी राय लेंगे। अपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी।आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। आपके दोस्तों की संगति में एक आनंदमयी शाम व्यतीत होगी। बिजनेसमैन के लिए भी दिन अच्छा है। नये पार्टनर्स से मुलाकात हो सकती है। नये प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी ना होने दें बल्कि पूरी सकारात्मकता के साथ कोशिश करते रहें और आगे बढ़ें, सफलता आपको जरूर मिलेगी। प्रेम संबंधो के चलते करियर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपसी प्रेम भावना बढ़ेगी और भाईचारा बना रहेगा। आज आप उत्साहित महसूस करेंगे और कार्यों में भी मन लगेगा। इसका फायदा भी आपको नतीजों में नजर आयेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। आपके प्रिय का आक्रामक मिजाज कोई बड़ा विवाद करा सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही शांति से काम लेना होगा, व संतुलित व्यवहार करना होगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। लक्ष्मी जी की भी आप पर विशेष कृपा बनती दिख रही है। धनलाभ की संभावना है।

आपने Rashifal 21 August 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 21 August 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 21 August 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सिर्फ विवाहित ही नहीं कुंवारी लड़कियों के लिए भी खास है हरतालिका तीज का व्रत, जानें व्रत कथा

Back to top button