बॉलीवुड

जब परीणीति-अर्जुन के इंटीमेट सीन को देखकर चढ़ गया था मलाइका का पारा, कहा था- मेरे सामने परी…

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद से ही मलाइका का नाम अर्जुन से जोड़ा जाने लगा था। यहां तक की ऐसी खबरें भी सामने आने लगीं थीं कि अर्जुन और मलाइका साल 2019 में शादी कर लेंगे। हालांकि अगला साल भी आ गया और इस कपल ने शादी को लेकर कोई बात नहीं की है। गौरतलब है कि मलाइका खुलकर अर्जुन के साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चा नहीं करती हैं, लेकिन उन्हें लेकर वो काफी पोजेसिव हैं। इतना ही नहीं वो अर्जुन को किसी हीरोइन के साथ इंटीमेट सीन करते देख भड़क भी जाती हैं।

परीणीति के नाम पर भड़क गईं थीं मलाइका

दरअसल अर्जुन कपूर ने अपनी पहली ही फिल्म में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ जबरदस्त रोमांस किया था। फिल्म ‘इश्कजादे’ में परिणीति और अर्जुन की जोड़ी काफी पसंद की गई थी साथ ही फिल्म की कहानी भी लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अर्जुन और परिणीति ने कई इंटीमेट सीन भी किए थे जो काफी बोल्ड थे।

हालांकि जब मलाइका से अर्जुन के इस बोल्ड सीन के बारे में चर्चा की गई थी तो वो काफी भड़क गई थीं। यहां तक उन्होंने इशारों-इशारों में ये भी बता दिया था कि उन्हें परीणीति कुछ खास पसंद नहीं हैं और वो उनके सामने ना ही आएं तो ही अच्छा होगा।

बता दें कि फिल्म में परीणीति और अर्जुन की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थीं। ये ही वजह है कि इसके बाद दोनों को फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में भी कास्ट किया गया था। नमस्ते इंग्लैंड तो कुछ खास चली नहीं लेकिन परी और अर्जुन की जोड़ी काफी पसंद की गई थीं। हालांकि ये जोड़ी सिर्फ दर्शकों को ही पसंद हैं और मलाइका को परीणीती बिल्कुल भी पसंद नहीं आती हैं।

पर्दे पर जमती हैं अर्जुन-परी की जोड़ी

गौरतलब है कि परी अर्जुन के काफी क्लोज हैं और उन्हें अच्छा दोस्त मानती हैं। दोनों की दोस्ती की शुरुआत फिल्म इश्कजादे से हुई थी और वो दोस्ती अभी तक बनी हुई है। जब मलाइका और अर्जुन की शादी की अफवाहों के बारे में परीणीती से पूछा गया था तो उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन दिया था। इस सवाल के जवाब में परी ने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि वो शादी कर रहे हैं या नहीं।

बता दें कि इन दिनों अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने खुले तौर पर इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है लेकिन अक्सर उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल शादी को लेकर कोई भी बात सामने नहीं आ रही है।

वर्क फ्रंट की बात करें अर्जुन इसी साल परीणीति के साथ फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार है’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर काफी पहले रिलीज हो चुका है, लेकिन कोरोना के चलते ये फिल्म रिलीज नहीं हुई। अब सिंतबर में एक बार फिर परी अर्जुन के साथ नजर आएंगी। इतना ही नहीं परीणीति अमेरिकी फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के हिंदी रीमेक में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘जबरिया जोड़ी’ में नजर आईं थीं। हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Back to top button