विशेष

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दानवीर कर्ण बने अक्षय कुमार, सीएम सोनोवाल ने ट्वीट कर जताया आभार

साल 2020 सिर्फ कोरोना महामारी के लिहाज से ही खराब साल नहीं है बल्कि इस साल कई तरह की प्राकृतिक आपदाएं देखने को मिली हैं। हाल ही में असम में बाढ़ का प्रकोप देखने को मिला जिसने कई लोगों से उनके घर छीन लिए और कई लोगों से उनकी जिंदगी छीन ली। जुलाई 2020 में एक समय में तो असम के 33 में से 33 जिले बाढ़ के पानी में डूब गए थे। अब इन बाढ़ पीढ़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार आगे आए हैं और करीब 1 करोड़ रुपए का दान किया है। उनके इस फंड से खुश होकर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट के जरिए उनका धन्यवाद दिया है।

अक्षय के लिए सीएम सोनोवाल ने किया ट्वीट

बता दें कि अक्षय कुमार जरुरत के वक्त हमेशा देश के लिए खड़े रहते हैं और दान करते हैं। असम में बिगड़ रही बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एक बार फिर खिलाड़ी कुमार ने 1 करोड़ रुपए का दान किया। ऐसे में असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल ने ट्वीट कर लिखा,’असम में बाढ़ राहत के लिए एक करोड़ के अपने योगदान के लिए अक्षय कुमार को धन्यवाद। आपने संकट के समय हमेशा सहानुभूति दिखाई है और समर्थन किया है। असम के एक सच्चे दोस्त के रुप में वैश्विक क्षेत्र में अपनी महिमा बढ़ाने के लिए भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखें’।


बता दें कि जुलाई के समय में ही असम में जबरदस्त बारिश हुई थी जिसके चलते बाढ़ आ गई थी। इसके चलते पूरे 33 जिले पानी की चपेट में आ गए थे। इस प्राकृतिक आपदा के कारण लगभग 28 लाख लोग प्रभावित हो गए थे। बाढ़ के कारण राज्य के हजारों घरों का नुकसान हो गया। इसके अलावा फसलें भी तबाह हो गईं। कई स्थानों पर सड़के और पुल भी टूट गए जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अन्य सरकारी एजेंसियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर बाढ़ राहत के अभियान में लगा हुआ है।

पहले भी कई बार दान कर चुके हैं अक्षय

गौरतलब है कि असम में बाढ़ की वजह से हालात करीब एक महीने से ज्यादा वक्त से बिगड़े हुए हैं। बीते महीने आई भीषण बाढ़ से 30 लाख लोग प्रभावित हुए। असम के अलावा बिहार भी बाढ़ की मार झेल रहा है। इस वक्त भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ हए हैं। इन सबके बीच महाराष्ट्र में भी सबसे अधिक बारिश होने के चलते बांध ओवरफ्लो हो रहा है। गौरतलब है कि कोरोना मामले में भी महाराष्ट्र सबसे आगे हैं।

बात करें अक्षय कुमार की तो ऐसा पहली बार नहीं हैं जब देश के किसी प्रांत के लिए अक्षय ने मदद की है। अक्षय अक्सर अपनी चैरिटी के लिए सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भी 25 करोड़ की सबसे बड़ी रकम दान की थी।

अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म ‘गुड न्यूज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। अब अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अक्षय इस फिल्म में एक ट्रांसजेंडर का रोल निभाते नजर आएंगे। इसके बाद अक्षय कुमार बहुत जल्द फिल्म ‘बेल बॉटम’ में नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय सारा अली खान के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में भी नजर आने वाले हैं।

Back to top button