बॉलीवुड

दीपिका से लेकर असिन तक, बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस की अदाओं पर क्लीन बोल्ड हो चुके हैं धोनी

धोनी का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस से तो जुड़ा ही है इसके अलावा बॉलीवुड के एक एक्टर से उनकी काफी अच्छी दोस्ती है

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम एक वीडियो जारी कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया। इस बात की जानकारी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी जिसमें उन्होंने ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ गाने के साथ अपने यादगार क्रिकेट के पल दिखाए। उनके सन्यास के फैसले नें सिर्फ आम क्रिकेट प्रेमियों को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स को भी दुखी कर दिया है। हर तरफ से उनके इस फैसले पर प्रतिक्रिया आ रही है। बता दें कि धोनी क्रिकेट के बादशाह जरुर हैं, लेकिन बॉलीवुड से भी उनका गहरा नाता रहा है। साक्षी से पहले धोनी का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस से जुड़ चुका है। वही हैंडसम हंक जॉन अब्राहम उनके अच्छे दोस्तों में से एक माने जाते हैं। आपको बताते हैं कि किन एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ चुका है कैप्टन कूल का नाम

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मस्तानी आज भले ही बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह की पत्नी हों, लेकिन कभी उनका नाम भी कैप्टन कूल से जुड़ा था। धोनी 2007-08 के बीच टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बड़े स्टार बन चुके थे। वहीं दीपिका भी बॉलीवुड में नए कलाकार के रुप नें उभर रहीं थीं। उन दिनों माही और दीपिका को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था। धोनी के बुलावे पर दीपिका एक मैच में उन्हें चीयर करने भी पहुंची थी। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुले तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन धोनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपिका को अपना क्रश बताया था। कुछ समय तक इनके अफेयर के किस्से आते रहे, लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया था।

रायलक्ष्मी

साल 2009 में दीपिका से ब्रेकअप के बाद धोनी का नाम साउथ एक्ट्रेस रायलक्ष्मी के साथ जुड़ा था। यहां तक की एक्ट्रेस ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि वो माही के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि इन रिश्ते ने ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोरीं थीं और ज्यादा दिनों तक ये रिश्ता चला भी नहीं। रायलक्ष्मी ने इस रिश्ते को जरुर स्वीकारा था लेकिन धोनी ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा।

असिन

गजनी फेम एक्ट्रेस असिन के साथ भी महेंद्र सिंह धोनी का नाम जुड़ा चुका है। धोनी और असीन का नाम उस वक्त चर्चा में आने लगा जब दोनों एक ही क्लोदिंग ब्रांड के लिए मॉडलिंग कर रहे थे। साल 2010 में आईपीएल सेमीफाइनल से पहले धोनी को एक्ट्रेस के लोखंडवाला स्थित घर में भी देखा गया था। इसके बाद धोनी को देखने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि असिन के साथ भी धोनी का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद धोनी की जिंदगी में साक्षी आ गईं और दोनों ने शादी कर ली।

जॉन हैं बेस्ट फ्रैंड

गौरतलब है कि क्रिकेट का हमेशा से ही बॉलीवुड से खास कनेक्शन रहा है। कई क्रिकटरों ने बॉलीवुड की हसिनाओं से शादी भी रचाई है। वहीं क्रिकटरों की एक्टर्स से काफी अच्छी दोस्ती भी देखी गई है। खुद कैप्टन कूल की दोस्ती जॉन अब्राहम से हैं। धोनी ने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने जॉन अब्राहम की हेयरस्टाइल को देखकर ही लंबे बाल रखे थे। इतना ही नहीं दोनों ही बाइक्स को लेकर क्रेजी हैं और इसलिए इनमें खूब पटती है। वहीं धोनी की तरह जॉन को भी फुटबाल का काफी शौक है। दोनों की दोस्ती का आलम ये है कि जॉन बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे सेलेब्रिटी हैं जिन्हें धोनी ने अपनी शादी में बुलाया था।

Back to top button