अध्यात्म

इन लोगों पर शनि देव रहते हैं सदा मेहरबान, साढ़ेसाती के प्रभाव में भी देते हैं शुभ फल

शनि का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं और इस ग्रह के प्रकोप से बचने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं। शास्त्रों में शनि ग्रह को क्रूर ग्रह कहा गया है। शास्त्रों के मुताबिक जिस व्यक्ति पर शनि ग्रह की नजर पड़ जाती है, उस व्यक्ति का जीवन पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। यहीं वजह है कि लोग इस ग्रह से इतना डरते हैं। हालांकि शास्त्रों में ये भी कहा गया है कि शनि न्याय के देवता हैं और जो लोग अच्छे कर्म करते हैं, उन्हें शनि देव शुभ फल देते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि देव अगर किसी जातक से प्रसन्न हो जाए, तो उसकी किस्मत पूरी तरह से बदल देते हैं। इसलिए आप भी शनिदेव को प्रसन्न जरूर करें।

इस तरह से किया जा सकता है शनिदेव को प्रसन्न

मेहनत करने वाले लोग

जो लोग मेहनत करते हैं उनसे शनि देव हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मेहनत करने वाले जातकों की कुंडली में अगर साढ़ेसाती लगती है। तो साढ़ेसाती से किसी भी तरह का नुकसान उन्हें नहीं होता है और साढ़ेसाती शुभ फल देती है।

सफाई रखने वाले वाले लोग

जो लोग साफ-सफाई पर खासा ध्यान देते हैं और अपने घर को सदा साफ रखते हैं, उन लोगों पर भी शनि देव की कृपा बनीं रहती है। इसलिए आप अपने घर को सदा साफ रखा करें। खास तौर पर जूते और कपड़ों को फैलाकर ना रखें। क्योंकि जिन लोगों के घर में जूते  और कपड़े फैले रहते हैं, उनपर शनि देव की कृपा कभी भी नहीं बनती है और कुंडली में साढ़ेसाती शुरू होने पर केवल कष्ट ही मिलते हैं।

नाखूनों को रखें साफ

शनि ग्रह का नाता नाखूनों से भी माना जाता है। इसलिए जो लोग अपने नाखूनों को साफ रखते हैं और समय-समय पर काटते हैं। उन लोगों पर शनि देव की कृपा बनी रहती है और शनि देव ऐसे लोगों को कभी भी कष्ट नहीं देते हैं। इस प्रकार से जो लोग अपने जूतों को भी साफ रखते हैं उनसे भी शनि देव प्रसन्न रहते हैं।

न्याय करने वाले लोगों

जो लोग सदा न्याय का साथ देते हैं और हमेशा न्याय करते हैं। उन लोगों को साढ़ेसाती से डरने की जरूत नहीं है। क्योंकि ऐसा लोगों पर साढ़ेसाती का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। दरअसल शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है और न्याय करने वाले लोगों पर शनिदेव की कृपा सदा बनीं रहती हैं।

इन तीन राशियों के लोगों पर हमेशा रहते हैं मेहरबान

नीचे बताई गई तीन राशियों पर शनि देव की कृपा बनीं रहती हैं और इन राशियों पर ये मेहरबान रहते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातक कर्मठ और ईमानदार होते हैं। जिसकी वजह से शनि देव इस राशि के जातकों को कभी भी हानि नहीं पहुंचते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों पर भी शनि देव का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ती है। दरअसल इस राशि के स्वामी शनि देव है। इस कारण से शनि देव इस राशि के लोगों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं।

मकर राशि

शनि देव मकर के भी स्वामी माने जाते हैं। इस राशि के जातक पर भी शनि देव की कृपा बरसती है और ये भाग्यशाली होते हैं।

Back to top button