विशेष

धोनी ने ठीक 7 बजकर 29 मिनट पर लिया संन्यास, वजह जानकर आपकी आँखें भर जाएंगी

भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। भारतीय क्रिकेट को अपनी कप्तानी में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने वाले कप्तान अब कभी नीली जर्सी में नहीं दिखेंगे। बता दें कि दुनिया भर में अपने खेल का लोहा मनवाने वाले धोनी ने भारतीय क्रिकेट को अतुल्नीय योगदान दिया है। ऐसे में उनकी विदाई से हर कोई उनसे जुड़े आंकड़े और रिकॉर्ड साझा कर रहा है। बहरहाल इंटरनेशनल क्रिकेट से उनकी विदाई एकदम शांतिपूर्वक हुई। लिहाजा उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया।

गौरतलब हो कि दुनिया भर में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, अपने इसी शांत स्वभाव को उन्होंने कायम रखते हुए शनिवार को भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। कूल अंदाज के लिए मशहूर धोनी ने इंस्टा पर एक पोस्ट करके सभी को इसकी जानकारी दी। माना जा रहा है कि धोनी के साथ क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया।

धोनी ने एक गीत के जरिए पेश किया अपना पूरा करियर…

धोनी  ने अपने आधिकारिक इंस्टा एकाउंट पर लिखा कि आप लोगों के प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझा जाए। इसके अलावा उन्होंने एक गीत के जरिए अपने करियर के तमाम उतार चढ़ाव को बेहतरीन अंदाज में पेश किया है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में मैं पल दो पल का शायर हूं गाने का इस्तेमाल किया है। एक तरफ जहां इस खबर ने दुनिया भर के लोगों को स्तब्ध कर दिया, वहीं कई लोग इस सोच में पड़े हैं कि 7 बजकर 29 मिनट में संन्यास लेने की क्या वजह है? तो चलिए हम आपको बताते हैं, आखिर माही ने ऐसा क्यों किया?

 

View this post on Instagram

 

Thanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

19: 29 में संन्यास लेने की ये है वजह…

अगर आपके दिमाग में ये चल रहा है कि ये कोई विशेष मौका था या कोई शुभ मुहुर्त था, तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल धोनी ने भारतीय समयानुसार ठीक 7 बजकर 29 मिनट में इसलिए संन्यास लिया, क्योंकि 2019 वर्ल्ड कप में 9 जुलाई को भारतीय टीम ठीक इसी समय पर विश्व कप की दौड़ से बाहर हुई थी। बता दें कि उन्हें इस हार का काफी दुख हुआ था और इसके बाद उन्हें कभी मैदान पर नहीं देखा गया। बता दें कि न्यूजीलैंड के साथ सेमीफाइनल में भारतीय टीम की आखिरी उम्मीद एमएस धोनी को मार्टिन गप्टिल ने रन आउट कर दिया था और करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ा था।

धोनी के आउट होते ही भारतीय टीम की हार तय हो गई। इसके बाद जब आखिरी विकेट के तौर पर युजवेंद्र चहल आउट हुए तो भारतीय टीम अपने देश के समयानुसार 7 बजकर 29 मिनट में विश्व कप से बाहर हुई थी।

क्‍या धोनी का आखिरी आईपीएल?

वैसे माही का संन्यास वाला पोस्ट काफी रहस्यमयी लगता है। दरअसल धोनी ने लिखा है कि 1929 घंटे से मुझे रिटायर्ड समझा जाए। ऐसे में अगर 1929 को दिन में गिना जाए, तो ये 80 दिन होते हैं। याद दिला दें कि इस बार आईपीएल 53 दिनों का होना है। उधर एमएस धोनी ने आईपीएल के लिए तैयारियां 15 अगस्त से शुरू कर दी हैं। लिहाजा धोनी के पोस्ट पर विचार किया जाए तो 80 दिन बाद उन्हें रिटायर्ड पुकारा जाने लगेगा। ऐसे में लगता है कि धोनी अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं।

Back to top button