दिलचस्प

कृष्ण अवतार में एमएस धोनी, जन्माष्टमी पर वायरल हो रहा बांसुरी बजाने वाला वीडियो- देखें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी किसी-न-किसी वजह से सुर्खियों में बने ही रहते हैं। कोरोनावायरस के कारण जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ था, तब भी एमएस धोनी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया में लगातार सुर्खियां बटोर रहे थे। अब जन्माष्टमी के अवसर पर भी एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में धोनी बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के आधिकारिक अकाउंट से इस वीडियो को सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है। एमएस धोनी के इस नए अंदाज को उनके प्रशंसक बेहद पसंद कर रहे हैं।

क्या है वीडियो में?

चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से जो एमएस धोनी का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है, इसमें एमएस धोनी नीली जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने गॉगल्स भी पहना हुआ है। वे अपनी ही धुन में बांसुरी बजाते हुए दिख रहे हैं। आपको बता दें कि यह वीडियो पुराना है। इसे जन्माष्टमी के मौके पर बस चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से पोस्ट किया गया है।

वीडियो में धोनी ने जिस तरीके से बांसुरी को पकड़ा हुआ है और जिस तरह से वे इससे धुन भी निकाल रहे हैं, उसे सुनकर तो यही प्रतीत हो रहा है कि पहले भी उन्होंने बांसुरी बजाई हुई है। जन्माष्टमी के अवसर पर धोनी के प्रशंसक इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।वीडियो में धोनी के पीछे टीम इंडिया के कुछ और सदस्य भी नजर आ रहे हैं।


वैसे, जिसने भी इस वीडियो को बनाया है, उसका पूरा फोकस धोनी पर ही दिख रहा है। वायरल हो रहे वीडियो की अवधि 7 सेकंड की है। अब तक इस वीडियो को 1000 से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस वीडियो को पोस्ट करके दरअसल धोनी के फैंस को बधाई दी है। एमएस धोनी के फैंस जल्द-से-जल्द अपने इस चहेते खिलाड़ी को मैदान में उतरते हुए देखना चाह रहे हैं।

UAE के लिए रवाना होगी टीम

बताया जा रहा है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम यूएई के लिए आगामी 22 अगस्त को रवाना होने वाली है। चेन्नई सुपरकिंग्स का एक छोटा सा कैंप भी UAE जाने से पहले लगने वाला है। इस कैंप में सभी खिलाड़ी इकट्ठा होने वाले हैं। धोनी खिलाड़ियों के साथ यूएई में आयोजित हो रहे इस बार के आईपीएल को जीतने के लिए इसी कैंप में रणनीति तैयार करने वाले हैं। सुरेश रैना भी एमएस धोनी के साथ आईपीएल की तैयारियों में इस वक्त व्यस्त चल रहे हैं। सोशल मीडिया में हमेशा रैना की बैटिंग और उनकी ट्रेनिंग के वीडियो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं।

टीम इंडिया से चल रहे बाहर

हालांकि, एमएस धोनी का कोई ऐसा वीडियो बीते दिनों में सामने नहीं आया है, जिसमें वे प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हों। पिछले साल से धोनी को क्रिकेट खेलते नहीं देखा गया है। वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल का मैच जो हार गई थी, उसके बाद से एमएस धोनी टीम इंडिया से बाहर ही चल रहे हैं।

एमएस धोनी को बीते मार्च में आईपीएल में वापसी करनी थी। हालांकि, कोरोनावायरस की वजह से इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था। क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग की शुरुआत अब 19 सितंबर से होने वाली है। इस बार इसका आयोजन यूएई में हो रहा है, जहां कि एक बार फिर से एमएस धोनी के प्रशंसकों को उनका जलवा देखने को मिलने वाला है।

पढ़ें धोनी की बेटी की गोद में दिखा नन्हा मेहमान, फैंस ने दोबारा पापा बनने की बधाई भी दे दी, लेकिन..

Back to top button