समाचार

सुदीक्षा की मौत का क्या है सच? पुलिस और घरवाले मौत को लेकर कर रहे हैं अलग-अलग दावा

यूपी के बुलंदशहर जिले में छेड़खानी के चलते एक लड़की की मौत हो गई है। इस लड़की का नाम सुदीक्षा भाटी बताया जा रहा है और ये अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी। अमेरिका से हाल ही में ये भारत अपने गांव आई थी और 20 अगस्त को वापस अमेरिका जाने वाली थी। सुदीक्षा भाटी पढ़ाई में बेहद ही तेज थी और देश की टॉप आई टी कंपनी की तरफ से अमेरिका में जाकर पढ़ाई कर रही थी। इस कंपनी की और से सुदीक्षा भाटी को 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी गई थी।

छेड़खानी ने ली जान

सुदीक्षा भाटी के परिवार वालों का आरोप है कि छेड़खानी की वजह से ही सुदीक्षा भाटी की जान गई है। सुदीक्षा भाटी के परिवार वालों का कहना है कि वो अपने चाचा के साथ बाइक में जा रही थी और उसी दौरान कुछ लड़कों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके कारण सुदीक्षा भाटी के चाचा ने बाइक में ब्रेक लगाई और इस दौरान सुदीक्षा भाटी बाइक से गिर गई। गिरने के कारण सुदीक्षा भाटी को गहरी चोट लग गई और उसकी जान चले गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि बाइक को सुदीक्षा भाटी का भाई चल रहा था। मृतक पक्ष ने कल एक तहरीर दे दी थी। लेकिन उसको वापस ले लिया गया। फिर भी पुलिस अपने और से कार्यवाही कर रही है।

पुलिस ने बताया रोड ऐक्सिडेंट

ये हादसा बुलंदशहर में हुआ था और बुलंदशहर पुलिस इस मामले को महज रोड ऐक्सिडेंट बता रही है। दरअसल पुलिस का दावा है कि घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पाया गया कि ये घटना महज एक हादसा है। इस मामले को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों (Witnesses) का कहना है कि ट्रैफिक के कारण बाइक वाले ने ब्रेक लगाई। इस दौरान मोटर साइकल गाड़ी से टकराई और लड़की की गिरने से मौत हो गई। हालांकि सुदीक्षा भाटी के परिवार वाले अभी भी यही दावा कर रहे हैं कि छेड़खानी की वजह से ही ये हादसा हुआ है। कुछ युवक उनकी बाइक का पीछा कर रहे थे और जिसके कारण ये हादसा हुआ।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार ‘औरंगाबाद थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक रोड ऐक्सिडेंट हुआ है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया गया कि सुदीक्षा अपने मामा के घर जा रही थी। रास्ते में जाते समय ये हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर मौजूद छात्रा के भाई ने छेड़छाड़ के बारे में कुछ नहीं बताया था।

अमेरिका के कॉलेज से कर रही थी पढ़ाई

सुदीक्षा पढ़ाई में तेज थी और कक्षा 12 वीं में टॉप किया था। 12 वीं की पढ़ाई के बाद सुदीक्षा ने अमेरिका के एक कॉलेज में दाखिला लिया था। सुदीक्षा को अमेरिका से पढ़ाई करने के लिए 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी गई थी, जो कि एचसीएल से मिली थी। सुदीक्षा के पिता ढाबा चलाते हैं और ये बेहद ही गरीब घर से थी।

Back to top button