राशिफल

Rashifal 11 August: बजरंगबली की कृपा से 4 राशियो को मिलेगी कष्टों से मुक्ति, निवेश में होगा लाभ

हम आपको मंगलवार 11 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 August 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है। आप अपनी सूझ बुझ से घर के हालात सुधारने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आर्थिक प्रगति के योग बनेंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल करेंगे। दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा है। आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी आय में वृद्धि की प्रबल संभावना है। धन लाभ के साथ कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। आपके काम में रचनात्मकता और कलात्मक की झलक मिलेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रदर्शन शानदार होगा, अच्छे अवसर मिल सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का मौसम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ खास नहीं है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। ऑफिस में कुछ लोग बात या जानकारी आपसे छिपाने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। अपने घरेलू मामलों को खुद ही सुलझाने का प्रयास करें। आप संतुलित व्यवहार करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सट्टा में निवेश करना आपके लिए काफी फलदायी रहेगा। परिवार के साथ बातचीत करके कुछ परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। इसमें आप सफल भी होंगे। नियोजित व्यक्तियों को अपने काम की गति को बनाए रखना होगा। कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें। मेहनत करें। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। आपके आकर्षक व्यक्तित्व से लोग काफी प्रभावित होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी रखने की गणेशजी की सलाह है। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, आनंदित होंगे। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। आलस को त्याग कर काम करें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप प्रेम प्रसंग में खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड अपने आप ठीक हो जाएगा। आज कुछ लोगों की नज़र आप पर हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज घर या परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। खान-पान और आराम का ध्यान रखें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। बच्चों से खुशी मिलेगी। आज आप चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कोशिश करने से आप बड़ी से बड़ी मुश्किलों को आसानी से पार कर जाएंगे। किस्मत आप पर मेहरबान है सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। व्यावसायिक लोगों के लिए दिन लाभकारी है। आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है। इससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आज कुछ लोग आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। उनकी टिप्पणियों से आप परेशान रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

मित्रों और संबंधियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। व्यावसायिक कर्मियों को अपने व्यापार के संचालन का विस्तार करने और अपने मुनाफे को दोगुना करने के पर्याप्त अवसर मिलेंगे। अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा। निवेश किये धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

पढ़ाई-लिखाई में कम रुचि के चलते बच्चे आपको थोड़ा निराश कर सकते हैं। किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। कहीं से धन लाभ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आयेगी। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है। मंदिर में कुछ समय बिताएं, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

आपने Rashifal 11 August 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 August 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 August 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : देवकी-यशोदा के अलावा श्रीकृष्ण जी की तीन और थीं माताएं, यह रहस्य नहीं जानते होंगे आप

Back to top button