समाचार

बेहद ही खतरनाक तरीके से फिसला था विमान, फिसलते ही हुए 2 टुकड़े, चश्मदीदों ने बयां की आंखों देखी

केरल में कल रात हुए विमान हादसे में 17 लोगों और दो पायलट की मौत हो गई है। वहीं कई लोग अभी गंभीर रुप से घायल हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। ये हादसा कल रात 7: 30 बजे कोझिकोड में हुआ है। चश्मदीदों के अनुसार जब ये विमान रनवे पर लैंडिंग कर रहा था उस समय ये फिसल गया था। जिसके बाद ये विमान सीधा घाटी से टकराया और इसके दो हिस्से हो गए। चश्मदीदों के अनुसार लैंडिंग के समय तेज बारिश भी हो रही थी। जिसके कारण ये विमान फिसल गया। इस विमान में 190 लोग सवार थे। इनमें 184 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे। साथ ही यात्रियों में 10 बच्चे भी शामिल थे।

जैसे ही एअर इंडिया का ये विमान हादसे का शिकार हुए तो मौके पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत आगे आए और उन्होंने विमान में सवार लोगों को बचाना शुरू कर दिया। यहां के स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने एक तेज आवाज सुनी। जिसके बाद वो सीधा घटना स्थल पर पहुंच गए और लोगों को बचाने के काम में लग गए।

कहा जा रहा है कि इस विमान में अगर आग लग जाती तो शायद कोई भी नहीं बच पाता है। राहत की बात ये है कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी इस विमान में आग नहीं लगी और आसानी से विमान में सवार लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। रेस्क्यू ऑपरेयशन अब खत्म हो गया है और घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

कोझिकोड एयरपोर्ट एक छोटा एयरपोर्ट है और यहां पर विमान को लैंड करवाना काफी कठिन माना जाता है। वहीं जब एअर इंडिया एक्सप्रेस AXB1344, बोइंग 737 को कोझिकोड एयरपोर्ट में लैंड करवाया जा रहा था, उस समय मौसम बेहद खराब था। बारिश की वजह से ये विमान लैंडिंग के दौरान फिसल गया और हादसे का शिकार हो गया। डीजीसीए ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एअर इंडिया एक्सप्रेस AXB1344, बोइंग 737 दुबई से कालीकट आ रहा था। विमान में 190 लोग सवार थे। भारी बारिश के कारण रनवे पर उतरने के बाद विमान फिसल गया और घाटी में गिर गया। दोनों पायलट की मौत हो चुकी है। वहीं केबिन क्रू सुरक्षित है। सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है।

की जाएगी जांच

इस हादसे की जांच सिविल एविएशन मिनिस्ट्री का जांच विभाग एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेसटिगेशन ब्यूरो (AAIB) करेगा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा AAIB  दो टीमें कोझिकोड जांच के लिए भेजी जाएंगी। जिसमें से पहली टीम सुबह पांच बजे और दूसरी टीम 5 बजे पहुंच जाएगी।

हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया से कहा कि “इस विमान हादसे से दुखी और परेशान हूं। ये विमान दुबई से 191 लोगों के साथ चला था लेकिन बारिश की स्थिति में रनवे पर ओवरशॉट हो गया और 35 फीटे नीचे घाटी में जा गिरा। इस मामले में AAIB द्वारा एक औपचारिक जांच की जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर किया जारी

हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर (0565463903, 0543090572, 0543090572, 0543090575) भी जारी किए गए हैं। ताकि विमान में सवार परिजनों के घर वाले उनके बारे में जानकारी हासिल कर सकें। आपको बता दें कि वंदे भारत मिशन के तहत ये विमान दुबई से उन लोगों को वापस देश ला रहा था। जो कि कोरोना वायरस के कारण वहां पर फंसे हुए थे।

Back to top button