बॉलीवुड

रिया चक्रवर्ती संग सुशांत सिंह राजपूत की यूरोप ट्रिप Photos, जिसके बाद अभिनेता की बदल गई जिंदगी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गुजरे हुए लगभग 2 महीने होने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक अभिनेता की मौत का मामला काफी गरमाया हुआ है। फैन्स का गुस्सा दिन पर दिन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जैसे-जैसे सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच पड़ताल हो रही है, वैसे-वैसे बहुत से गहरे राज सामने आ रहे हैं। रोजाना ही नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जिसकी वजह से मामला सुलझने की जगह उलझता ही जा रहा है। लगातार पुलिस भी इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई जानी-मानी हस्तियों से भी पूछताछ की जा चुकी है। वैसे देखा जाए तो सुशांत मामले को लेकर बहुत से मोड़ आए हैं।

अभी निशाने पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती है। दरअसल, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े हुए लोगों का ऐसा मानना है कि रिया चक्रवर्ती के साथ सुशांत सिंह राजपूत डेट करने के बाद यह काफी बदल गए थे। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ रह चुके उनके कुक, बॉडीगार्ड, रूम पार्टनर और उनके पीए ने अपने बयानों में यूरोप ट्रिप का जिक्र किया है। इन सभी का यह कहना है कि जब सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती के साथ यूरोप टूर पर गए थे तब वहां से लौटने के बाद इनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत और अभिनेत्री रिया यूरोप ट्रिप पर 2019 में गए थे। आज हम आपको उसी यूरोप ट्रिप की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

ज्यादातर सभी लोगों ने किया यूरोप ट्रिप का जिक्र

जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत यूरोप ट्रिप से वापस लौटे थे तब उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट होती जा रही थी। सुशांत से जुड़े हुए लोगों ने भी अपने बयान में यह जिक्र किया था कि यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत बीमार दिखाई देने लगे थे। यूरोप ट्रिप पर अभिनेता सुशांत और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती एक साथ गए थे।

वर्ष 2019 में अक्टूबर महीने के अंदर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत यूरोप ट्रिप पर गए थे और उस समय के दौरान इनके ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुईं थीं। रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत को एक साथ यूरोप ट्रिप की तस्वीरों में देखकर लोग यही चर्चा कर रहे थे कि यह दोनों डेटिंग कर रहे हैं।

दीपावली के आसपास लौटे थे रिया और सुशांत

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्म “दिल बेचारा” की शूटिंग के लिए यूरोप गए हुए थे और उनके साथ अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी गईं थीं। अभिनेता सुशांत के स्टाफ ने यह बताया था कि रिया और सुशांत दीपावली के आसपास वापस लौट कर आए थे।

आपको बता दें कि अंकित आचार्य सुशांत सिंह राजपूत के पिए रह चुके हैं और इन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि जब यूरोप ट्रिप से अभिनेता सुशांत वापस आए थे, तब वह उनसे मिले थे, लेकिन सुशांत पहले से काफी बदल गए थे। यह बीमार से दिखने लगे थे। इनकी आंखों के नीचे काले घेरे साफ-साफ नजर आ रहे थे और इनके व्यवहार में भी काफी परिवर्तन देखने को मिला था।

बता दें कि सुशांत के कुक ने उनकी बहन को बताया है कि रिया किसी जादू-टोने में शामिल थी। वैसे सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।

Back to top button