बॉलीवुड

सुब्रमण्यम स्वामी ने जताई आशंका, कहा- फांसी पर लटकाने से पहले सुशांत को दिया गया था जहर

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आज दो ट्वीट किए हैं। ट्वीट कर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ये आशंका जताई है कि सुशांत को फांसी से पहले जहर दिया गया था। ट्वीट में सुब्रमण्यम स्वामी ने इस केस की जांच को लेकर मुंबई पुलिस पर भी सवाल खड़े किए हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने फोरेंसिक से विसरा रिपोर्ट क्यों नहीं भेजी है? क्या सुशांत को फांसी पर लटकाने से पहले जहर दिया गया था?


इसके अलावा स्वामी ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत केस में एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की? पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अंतिम क्यों कहा गया? दोनों का एक ही कारण है- अस्पताल के डॉक्टरों को फोरेंसिक विभाग से सुशांत की विसरा रिपोर्ट का इंतजार है ताकि पता चल सके कि उसे जहर दिया गया था या नहीं। उसके नाखून भी भेजे गए हैं।

क्यों नहीं किया मुंबई पुलिस ने केस दर्ज?

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब डेढ़ महीने हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक भी केस दर्ज नहीं किया है। जिसके कारण मुंबई पुलिस पर ये सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं इससे पहले भी सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट किया था। जिसमें इन्होंने शक जताया था कि सुशांत का खून किया गया है। इस ट्वीट में इन्होंने लिखा था की पड़ताल से जुड़े 26 बंदुओं में से 24 यही इशारा करते हैं कि सुशांत ने खुदकुशी नहीं कि है।

दूसरी ओर बिहार पुलिस भी इस मामले की जांच करने में लगी हुई है। लेकिन बिहार पुलिस को इस मामले में मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा है। शनिवार को बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी और कहा था कि बिहार पुलिस अच्छे से अपना काम कर रही है। वहीं सीबीआई की जांच पर इन्होंने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह को बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है, तो वो सीबीआई जांच की मांग कर सकते हैं।

किए जा रहे हैं बयान दर्ज

दिशा सालियान

बिहार पुलिस ने इस मामले को लेकर कई सारे लोगों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। इतना ही नहीं बिहार पुलिस इस मामले को सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत से भी जोड़कर देख रही है। दरअसल दिशा सालियान ने भी खुदकुशी की थी और दिशा सालियान की मौत के कुछ दिनों बाद सुशांत ने भी आत्महत्या कर ली। सुशांत के परिवार वालों के अनुसार वो दिशा सालियान की मौत से परेशान थे। दिशा सालियान को रिया ने ही नौकरी पर रखा था। ऐसे में सुशांत को ये डर था की कहीं उन्हें दिशा सालियान के मामले में फंसाया ना जाए।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने इस साल जून महीने में खुदकुशी की थी। खुदकुशी के डेढ़ महीने बाद सुशांत के परिवार वालों ने बिहार में रिया सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इस केस की जांच मुंबई और बिहार पुलिस द्वारा की जा रही है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी इस मामले में नहीं की गई है।

Back to top button