बॉलीवुड

सुशांत-दिशा की मौत में है कोई ख़ास कनेक्शन, पता लगाने में जुटी बिहार पुलिस

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को बिहार पुलिस दिशा सालियन के सुसाइड केस से भी जोड़कर देख रही है और ये पता लगाने में लगी है कि क्या इन दोनों की सुसाइड के बीच कोई कनेक्शन तो नहीं है। दिशा सालियन सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थी और इन्हें रिया द्वारा नौकरी पर रखा गया था।

दिशा सालियन की सुसाइट के बाद से सुशांत काफी परेशान रहने लगे थे। सुशांत के करीबी लोगों के अनुसार सुशांत को ऐसा लगता था कि कहीं ये लोग उन्हें दिशा सालियन के सुसाइट मामले में फंसा ना दें। दिशा सालियन की मौत से सुशांत इतना डर गए थे कि इन्होंने कई बार नेट पर ये सर्च भी किया था कि दिशा सालियन के केस में कहीं उनका नाम तो नहीं आ रहा है।

रिया को किया था फोन

दिशा सालियन को रिया ने ही सुशांत की मैनेजर रखा था। इसलिए दिशा सालियन की मौत की खबर सुनते ही सुशांत परेशान हो गए थे  और इन्होंने इस मामले में रिया से बात भी करनी चाहिए। लेकिन रिया ने सुशांत के नंबर को ब्लॉक कर रखा था। जिसके कारण सुशांत चाहकर भी रिया से बात नहीं कर सके। वहीं बिहार पुलिस दिशा सालियन सुसाइड केस की भी छानबीन कर रही है। कल बिहार पुलिस दिशा की मौत से जुड़े दस्तावेजों को लेने के लिए मालवणी पुलिस स्टेशन गई थी। बिहार पुलिस ने मालवणी पुलिस स्टेशन से इस केस की FIR और दिशा की Postmortem रिपोर्ट मांगी हैं।

नहीं दी गई सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट

कल बिहार पुलिस ने सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट कूपर हॉस्पिटल से मांगी थी। लेकिन कूपर हॉस्पिटल ने ये रिपोर्ट देने से मना कर दिया था। कूपर हॉस्पिटल ने बिहार पुलिस से कहा था कि वे ‘मुंबई पुलिस प्रोटोकॉल्स’ के तहत उन्हें ये रिपोर्ट नहीं दे सकते हैं। इसी तरह से हॉस्पिटल के ऐडमिन ने बिहार पुलिस को उन डॉक्टर्स से मिलने भी नहीं दिया। जिन्होंने सुशांत का पोस्टमार्टम किया था।

रूमी जाफरी से की थी 5 घंटे पूछताछ

बिहार पुलिस ने इस मामले में कल डायरेक्टर रूमी जाफरी से पूछताछ की थी जो कि 5 घंटे तक चली थी। दरअसल सुशांत और रिया रूमी जाफरी की फिल्म करने वाले थे और इस फिल्म को लेकर ही रूमी ने सुशांत से मार्च महीने में बात की थी। लॉकडाउन के चलते इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई थी।

सुशांत सिंह ने जून महीने में खुदकुशी कर ली थी। जिस समय इन्होंने खुदकुशी की थी उस दौरान घर में सुशांत के अलावा इनके नौकर मौजूद थे। मुंबई पुलिस के अनुसार सुशांत ने अपने कमरे में जाकर खुद को फांसी लगाई थी। वहीं कई समय तक सुशांत के बाहर ना आने पर उनके नौकर ने उनके परिवार वालों को फोन किया। जिसके बाद सुशांत की बहन उनके घर आई थी। चाबी वाले की मदद से सुशांत का रुम खुलवाया गया था और कमरे में सुशांत मरे हुए पाए गए थे। सुशांत की आत्महत्या के एक महीने बाद उनके परिवार वालों ने बिहार में रिया चक्रवर्ती पर एक्टर को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

Back to top button