बॉलीवुड

Video: समुद्र के बीच पुतले से बात कर रही थी जैकलिन, सुशांत का रिएक्शन देख हंसी नहीं रुकेगी

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका नाम हम सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा। सुशांत के निधन को अब डेढ़ महीने होने को आए हैं। उनके चाहने वाले अब तक एक्टर को खोने का गम भुला नहीं सके हैं। फैंस सुशांत को इतना अधिक याद कर रहे हैं कि उनसे जुड़ी हर एक पुरानी तस्वीर या विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इन दिनों सुशांत और जैकलिन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) का एक विडियो सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन कर रहा है।

वायरल हुई सुशांत और जैकलिन की मस्ती

हम सभी सुशांत और जैकलिन को नवंबर 2019 में ‘ड्राइव’ (Drive) फिल्म में एक साथ देख चुके हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक गाना था ‘मखना’ (Makhna)। यह गाना तब बहुत लोकप्रिय हुआ था। जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी तब सुशांत ने जैकलिन फर्नांडीस संग एक विडियो बनाया था। अब यह विडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस विडियो में सुशांत और जैकलिन के बीच अच्छी बॉंडिंग देखने को मिल रही है। खासकर इसमें दिखाई दे रहे सुशांत के फेसियल एक्स्प्रेशन दिल छू लेते हैं।

दिखा सुशांत का मस्त अंदाज़

इस विडियो में हम देख सकते हैं कि सुशांत अपनी ‘ड्राइव’ फिल्म की को-स्टार जैकलिन संग समुद्र के बीच एक क्रूज पर आनंद ले रहे हैं। इस दौरान ये दोनों बहुत सी अलग अलग मस्ती करते हैं। विडियो के बैकग्राउंड में ‘मखना’ गाना बजता रहता है। विडियो के एक सीन में जैकलिन पुतले से बात करती नजर आती हैं। यह देख सुशांत इशारे से उनके मेंटल होने का इशारा करते हैं। वह यह बात मज़ाक में कहते हैं। इस दौरान उनके चेहरे के हावभाव बड़े अच्छे होते हैं।

 विडियो देखने के लिए फोटो पे क्लिक करे…

सुशांत और जैकलिन के इस मस्ती भरे अंदाज को एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस विडियो को अभी तक 1 लाख 72 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। खासकर सुशांत के फैंस को यह विडियो बड़ा पसंद आ रहा है। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी इसे देख लीजिए।


गौरतलब है कि सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के एक टीवी सीरियल से की थी। हालांकि उन्हें घर घर लोकप्रियता एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली थी। शो में सुशांत और अंकिता लोखंडे मुख्य भूमिका में थे। यहीं से दोनों की लव स्टोरी भी शुरू हुई थी। बाद में सुशांत जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे टीवी रियलिटी शो में नजर आए। यहां भी उन्हें खूब वाह वाही मिली। इसके बाद सुशांत ने ‘काय पो चे’ से फिल्मी से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिर उनकी ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘सोन चिरैया’, ‘एम.एस धोनी’, ‘छिछोरे’ सहित कई फिल्में आई।

Back to top button