बॉलीवुड

पुलिस को मिली सुशांत सिंह की बैंक डिटेल्स, आप भी देखें कब, कहां और कैसे करोड़ों रुपए खर्च हुए

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। हाल ही में सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस थाने में अपने बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआइआर दर्ज कारवाई है। परिवार का आरोप है कि रिया ने पहले सुशांत को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर पैसो के लालच में उसे ब्लैकमेल किया। यह भी आरोप है कि रिया और उनके परिवार ने सुशांत को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपए ऐंठ लिए। उधर जब मुंबई पुलिस ने सुशांत की अकाउंट डिटेल्स खंगाली तो पता चला कि सुशांत के पैसो पर ही रिया अपना सारा खर्चा चलाया करती थी। अब इसी बैंक डिटेल्स को लेकर कुछ और जानकारी सामने आई है।

मौत के पहले बैंक में थे इतने रुपए

मुंबई पुलिस के अनुसार जनवरी 2019 में सुशांत के कोटक महिंदा बैंक वाले खाते में 6.5 करोड़ से 7 करोड़ रुपए तक थे। यह रकम उनकी मौत के समय तक ढाई करोड़ पर आ गई थी। सुशांत के पास पैसा रायल्टी और ऐड से आता रहता था। उनके सारे खर्च इसी से चलते थे। पर्सनल खर्च के लिए इस खाते से रोजाना हजारों रूपए की नगदी निकलती थी।

रिया पर कितना खर्च हुआ?

पुलिस की माने तो सुशांत ने रिया के ऊपर पैसा जरूर खर्च किए थे लेकिन वो अमाउंट कितना बड़ा था इसकी फिलहला पुलिस जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि रिया के अधिकतर खर्च सुशांत के खातों से ही होते थे। जैसे कि शॉपिंग और स्पा जैसी चीजों का खर्च सुशांत ही उठाते थे। इसमें से 45 लाख रुपए थॉमस कुक को भी दिए गए थे। पुलिस के अनुसार ये रकम यूरोप टूर की भी हो सकती है। उस समय सुशांत, रिया और उसका भाई यूरोप टूर पर गए थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

आर्थिक तनाव में नहीं थे सुशांत

सुशांत के सीए के अनुसार वे आर्थिक तनाव से नहीं गुजर रहे थे। सुशांत के पास पैसा था। यह पैसा आता भी था और खर्च भी होता था। उनका बांद्रा में एक घर भी किराए पर था। इसका रेंट साढ़े तीन लाख रुपए महीना था जो कि सालभर का एक साथ दे दिया गया था। सुशांत की जितनी भी कंपनिया थी वे बस कागज पर ही थी, इसमें किसी प्रकार की कोई इन्वेस्टमेंट नहीं हुई थी।

सुशांत ने पुणे के पास पावना डैम पर एक एक विला भी लिया था। इसका किराया भी सुशांत के खाते से कट होता था। इसके अलावा पुलिस को यह भी पता लगा है कि अंधेरी के वाटर स्टोन रिज़ॉर्ट में एक बुकिंग कर के रखी गई थी। अब वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा क्यों किया गया था। दरअसल बिहार में दर्ज हुई एफआईआर के बाद से ही मुंबई पुलिस सुशांत के बैंक डिटेल्स की गहराई से छानबीन कर रही है। वे यह जानने की कोशिश कर रही है कि सुशांत का पैसा किस पर खर्च होता था।

Back to top button