बॉलीवुड

Bigg Boss में हमेशा क्यूट दिखने वाली शहनाज अब हो गई बेहद हॉट, बेड पर लेटकर दिए कातिलाना पोज़

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) को खत्म हुए 6 महीने से ऊपर हो चुका है लेकिन फिर भी इस शो में आए कंटेस्टेंट किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। बिग बॉस का 13वां सीजन भले सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) जीते थे लेकिन दर्शकों का दिल शहनाज कौर गिल (Shehnaaz Kaur Gill) ने ही जीता था। खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ कहने वाली शहनाज की यूएसपी उनकी क्यूटनेस है। वे अक्सर अपनी क्यूट बातों और चुलबुली हरकतों से लोगों के दिल में जगह बना लेती हैं। बिग बॉस में उनका सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा के साथ क्लोज रिलेशन देखा गया था।

क्यूट से हॉट बनी शहनाज गिल

 

View this post on Instagram

 

Good morning ❤️❤️❤️

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on


शहनाज का नेचर कुछ ऐसा है कि वे किसी को भी अपना बना लेती हैं। वैसे हमेशा लोगों के सामने क्यूट सी नजर आने वाली शहनाज गिल इन दिनों काफी हॉट और मनमोहक लग रही हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर शहनाज की कुछ तस्वीरें धमाल मचा रही हैं।

कातिलाना अंदाज़ ने उड़ाए सबके होश


इन वायरल फोटोज में शहनाज बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है। इस दौरान उन्होने अपने ऊपर एक चादर भी डाल रखी है। इसके साथ ही वे कैमरे की तरफ देखते हुए बड़े ही कातिलाना पोज दे रही हैं। यह शायद पहली बार ही होगा जब शहनाज क्यूट कम और कामुक ज्यादा लगी हैं।

फैंस हुए फिदा

शहनाज के इस लेटेस्ट फोटोशूट ने इंटरनेट का पारा बड़ा रखा है। खासकर इनके फैंस अपनी फेवरेट अदाकारा को इस रूप में देख दिवाने हुए जा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में तो शहनाज के चाहने वालों ने उनकी तारीफ़ों की लड़ी लगा दी है।

तस्वीरें हो रही वायरल

शहनाज का कातिलाना अंदाज़ फैंस को इतना भाया है कि उन्होने शहनाज की इन फोटोज को सोशल मीडिया पर बहुत वायरल कर दिया है। उधर मीडिया में भी शहनाज की इन तस्वीरों की चर्चा है।

बिग बॉस के बाद किया म्यूजिक विडियो

बिग बॉस खत्म होने के पहले ही शहनाज को अपना खुद का रियालिटि शो ‘मुझ से शादी करोगे’ मिल गया था। इस शो में उनके साथ पारस छाबड़ा भी थे। शो में कई लड़कों ने शहनाज का दिल जीतने की कोशिश की थी। हालांकि यह शो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। इस बीच कोरोना के कहर को देखते हुए मेकर्स ने भी शो को फटाफट खत्म कर दिया था। रियलिटी शोज के अलावा शहनाज म्यूजिक विडियोज भी कर रही हैं। हाल ही में 17 जुलाई को उनका टोनी कक्कड़ के साथ कुर्ता पजामा साॅन्ग आया था। इसके पहले वे सिद्धार्थ शुक्ला के साथ दर्शन रावल के म्यूजिकल सिंगल ‘भुला दूंगा’ में भी नजर आई थी।

वैसे आप लोगों को शहनाज का यह नया अंदाज़ कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। फोटोज पसंद आई हो तो दूसरों के साथ शेयर भी कर दें।

Back to top button