बॉलीवुड

जब मंदिर के बाहर महिला ने सुपरस्टार रजनीकांत को भिखारी समझ कर दे दिए थे 10 रुपए, फिर आगे जो हुआ

रजनीकांत सिर्फ पर्दे पर ही फैंसी कपड़ों और मेकअप में नजर आते हैं, असल जिंदगी में वो आम लोगों जैसी जिंदगी जीते हैं

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत सिर्फ दक्षिण भारत में नहीं बल्कि पूरे देश के सुपरस्टार माने जाते हैं। रजनीकांत के पीछे लोग पागल हैं और फैंस के प्यार ने ही रजनीकांत  को फर्श से अर्श तक पहुंचाया है। रजनीकांत के बारे में एक बात सभी लोग जानते हैं कि वो सादगी से जीवन जीना पसंद करते हैं। भले ही उनके पास करोड़ों की संपत्ति हो, लेकिन उनके कपड़े से लेकर उनके व्यवहार तक में एक अलग ही सादगी देखने को मिलते हैं। अगर रजनीकांत को फिल्मों के अलावा कहीं और देख ले तो शायद धोखा खा जाए। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ भी हुआ था। आपको बताते हैं वो दिलचस्प किस्सा।

 

महिला ने रजनीकांत को दिए 10 रुपए

दरअसल एक मंदिर में रजनीकांत पूजा करने आए थे। हमेशा की तरह उन्हें बहुत ही सादे कपड़े पहन रखे थे और चेहरे पर किसी तरह का मेकअप भी नहीं था। पूजा करने के बाद रजनीकांत सीढ़ियों पर आराम करने लगे। वहीं एक महिला पूजा करने के बाद सीढ़ियों से उतरने लगी तो उनको पहचान नहीं पाई और भिखारी समझ कर रजनीकांत को 10 रुपए दे दिए। रजनीकांत ने कुछ कहा भी नहीं और चुपचाप पैसे रख लिए।

पूजा के बाद जब रजनीकांत अपनी गाड़ी की ओर बढ़े तो महिला के होश उड़ गए। उन्हें समझ आ गया कि जिसे उन्होंने भिखारी समझा था तो असल में दक्षिण सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और वो तुरंत रजनीकांत के पास पहुंची। महिला ने अपनी गलती की माफी मांगी और फिर रजनीकांत ने उन्हें एक दिल छू लेना वाला जवाब दिया।

थलैवा ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब

रजनीकांत ने कहा कि, ‘मेरी पहचान आम आदमी की तरह ही है। जो हुआ वो अच्छा ही हुआ। शायद भगवान भी ये ही चाहते हैं कि मेरे पांव जमीन पर ही रहें’। आज जहां कई स्टार्स गरीबो को देखकर उनसे दूर भागते हैं तो वहीं रजनीकांत जैसे इतने बड़े मेगास्टार ने खुद गरीब बनकर महिला के पैसे स्वीकार कर लिए। रजनी तो आगे बढ़ गए, लेकिन इस घटना का उस महिला पर गहरा असर हुआ।उस महिला का नाम डॉ गायत्री देव हैं।  उन्होंने एक किताब लिखी और इसमें रजनीकांत के साथ हुई इस घटना का जिक्र भी किया।

रजनीकांत की सादगी का ये सिर्फ एक ही किस्सा नहीं है। रजनीकांत और ऋतिक रोशन ने एक फिल्म साथ में की थी जिसका नाम था ‘भगवान दादा’। इस फिल्म में ऋतिक रोशन चाइल्ट आर्टिस्ट थे। इस फिल्म के दौरान एक बड़ा ही मजेदार किस्सा हुआ था। दरअसल ऋतिक एक बच्चे थे और फिल्म के दौरान अक्सर डायलाग बोलने में गड़बड़ कर देते थे। इस फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन कर रहे थे और उस फिल्म में रोल भी निभा रहे थे। एक दिन बहुत ही खास सीन शूट हो रहा था और ऋतिक ने फिर गड़बड़ कर दी। सब जान गए कि अब उन्हें गजब डांट पड़ने वाली है। ये देखकर रजनीकांत ने अपना पूरा डायलाग ही गलत बोल दिया और ऋतिक डांट खाने से बच गए।

पर्दे पर चलता है रजनीकांत का जादू

रजनीकांत के जीवन से जुड़े ऐसी बहुत सी कहानियां सुनने को मिल जाएंगी। वहीं फिल्मों की बात करें तो आज भी सिनेमा पर थलैवा का जादू बरकरार है।उनकी हिट फिल्मों में थालापाथी, लिंगा, काला, पाद्यापा, चंद्रमुखी, बिल्ला, वीरा शामिल हैं। साल 2018 में आई फिल्म ‘रोबोट 2’ ‘ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। इस फिल्म में अक्षय निगेटिव किरदार में थे। इस साल रजनीकांत की फिल्म ‘दरबार’ रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी।

Back to top button