दिलचस्प

जांचा, परखा और फिर सही चुना, शादी से पहले लिव इन में रह चुके हैं बॉलीवुड के ये मशहूर स्टार

शादी से पहले आज कल कई कपल लिव इन में रहना पसंद करते हैं ये आगे के लिए फैसला लेने में मदद करता है

पहले के समय में लोग शादी से पहले एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देख पाते थे और आज एक दूसरे को अच्छे से समझने के बाद ही शादी करते हैं। एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने के लिए कई कपल्स लिव इन में रहते हैं। भारतीय कानून भी लिव इन रिलेशन की अनुमति देता है। कानून के अनुसार लिव इन में रहने के लिए लड़के की उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और लड़की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। ऐसे मे आज के समय में बहुत से कपल लिव इन में रहते हैं। इतना ही नहीं बहुत से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शादी से पहले लिव इन में रह चुके हैं। आपको बताते हुए उन मशहूर सितारों के बारे में जो शादी से पहले लिव इन में रह चुके हैं।

सैफ अली खान-करीना कपूर

सैफ और करीना के प्यार की शुरुआत 2008 में फिल्म ‘टशन’ के साथ हुई थी। हालांकि करीना और सैफ ने शादी साल 2012 में की थी। ऐसे में दोनों शादी से पहले एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझने के लिए लिव इन में रहे थे। करीना ने मीडिया से ये बात कभी छिपाई भी नहीं कि वो सैफ के साथ लिव-इन में रह रही हैं। आज दोनों को बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक माना जाता है।

विराट कोहली- अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की सबसे क्यूटेस्ट जोड़ी माने जाने वाले विराट और अनुष्का भी लिव इन में रह चुके हैं। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017  को इटली में शादी की थी। शादी से पहले दोनों कपल लिव इन में थे और इनके अफेयर के किस्से काफी मशहूर हुए थे।

आमिर खान-किरण राव

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान और किरण राव ने साल 2005 में शादी की थी। शादी से पहले किरण और आमिर भी लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। बता दें कि किरण आमिर की दूसरी पत्नी हैं। किरण से प्यार होने के बाद आमिर ने रीना को तलाक दे दिया था।

कुणाल खेमु- सोहा खली खान

नवाब सिस्टर सोहा और एक्टर कुणाल खेमु ने 25 जनवरी 2015 में शादी की थी। शादी से पहले कुणाल और सोहा भी लिव इन में रह चुके हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने साथ में कई फिल्में की जिसके बाद से दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे।  बता दें कि सोहा कुणाल से 5 साल बड़ी हैं।

कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह

कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर कृष्णा और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने भी अपने लिव इन रिलेशनशिप के कारण काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कृष्णा और कश्मीरा ने साल 2013 में चोरी-छिपे शादी की थी और इस बात की जानकारी साल 2014 में दी थी। बता दें कि कृष्णा और कश्मीरा के दो बच्चे हैं। कृष्णा इन दिनों द कपिल शर्मा शो में लोगों को हंसा रहे हैं।

राजकुमार राव-पत्रलेखा

टैलेंटड एक्टर राजकुमार राव भी इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ लिव इन में रहने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राजकुमार राव का नाम अभी तक किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ नही जुड़ा है और वो पत्रलेखा को लेकर काफी लॉयल है। उम्मीद है कि आने वाले समय में राजकुमार और पत्रलेखा जल्दी शादी कर लेंगे।

Back to top button