बॉलीवुड

सुशांत ही नहीं इन बॉलीवुड सेलेब्स के भी हैं हमशक्ल, फोटो देख भूल जाएंगे असली-नकली का फर्क

बॉलीवुड सितारों की तरह दिखने की कोशिश बहुत से लोग करते हैं। ऐसे में कुछ बहुत ही भाग्यशाली लोग भी हैं, जिन्हें प्रकृति ने बिल्कुल बॉलीवुड सितारों का हमशक्ल बना दिया है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल से मिलवा रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी हैं। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से वे नाता रखते हैं। हाल ही में बैन हुए टिकटॉक पर भी सचिन बड़े ही लोकप्रिय रहे हैं। पहली बार फिल्म का निर्देशन करने जा रहे विजय शेखर गुप्ता की फिल्म से सचिन बॉलीवुड में डेब्यू भी करने वाले हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की भी एक हमशक्ल मौजूद हैं। इनका नाम झाल्या सरहदी है। ये पाकिस्तान की मॉडल और अभिनेत्री हैं। सोशल मीडिया में प्रियंका चोपड़ा और झाल्या की तस्वीरों की तुलना देखी जा सकती है। भारतीय चैनलों को जब पाकिस्तान में प्रतिबंधित किया गया था, झाल्या के मुताबिक उसी साल उन्होंने काम करना शुरू किया था।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की भी एक हमशक्ल हैं, जिनका नाम है अमला पॉल। वे दक्षिण भारत की फिल्मों में काफी लोकप्रिय हैं। दीपिका पादुकोण के साथ उनका अच्छा रिश्ता भी है। दक्षिण में अमला पॉल को दीपिका पादुकोण के तौर पर ही देखा जाता है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के हमशक्ल का नाम अकरम-अल-इसावी है। वे जॉर्डन के फोटोग्राफर हैं। सोशल मीडिया में अकरम की तस्वीरें पिछले वर्ष खूब वायरल हो गई थीं। शाहरुख खान से उनकी शक्ल हू-ब-हू मिलती नजर आती है।

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय की भी एक हमशक्ल मौजूद हैं, जिनका नाम है स्नेहा उल्लाल। इन दोनों के चेहरे में काफी समानता है। ये ऐश्वर्या राय की एकदम कार्बन कॉपी नजर आती हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान के हमशक्ल का नाम नजीम खान है। वे 22 साल के हैं और एक मॉडल हैं। मूल रूप से वे अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के रहने वाले हैं। फिलहाल वे नई दिल्ली में रह रहे हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर के हमशक्ल का नाम जुनैद शाह था। हाल ही में 28 साल के जुनैद का निधन हो गया है। उनकी शक्ल हू-ब-हू रणबीर कपूर से मिलती थी। जुनैद कश्मीर के निवासी थे। मुंबई में वे मॉडलिंग कर रहे थे। साथ ही अनुपम खेर जो मॉडलिंग स्कूल चलाते हैं, उसमें भी उन्होंने प्रवेश लिया हुआ था।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की हमशक्ल का नाम एलीना राय है। सोशल मीडिया में एलीना बड़ी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। टिकटॉक पर एलीना के बहुत से वीडियो मौजूद थे। मुंबई में एलीना मॉडल के तौर पर काम कर रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा की भी एक हमशक्ल हैं। सोनाक्षी की हमशक्ल का नाम प्रिया मुखर्जी है। इंस्टाग्राम पर प्रिया मुखर्जी का एक अकाउंट भी सोनाक्षी के नाम से ही बना हुआ है। बहुत हद तक उनकी शक्ल सोनाक्षी सिन्हा से मिलती-जुलती नजर आती है।

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी के हमशक्ल का नाम मजदक है। इनका चेहरा इमरान हाशमी से मिलता नजर आता है। मजदक पाकिस्तान में मॉडल के तौर पर काम करते हैं।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की भी एक हमशक्ल हैं, जिनका नाम है जूलिया माइकल्स। जूलिया एक अमेरिकी गायिका हैं। वे बिल्कुल अनुष्का शर्मा की तरह दिखती हैं। अनुष्का की तरह दिखने के कारण हाल ही में सोशल मीडिया पर जूलिया माइकल्स की फोटो खूब वायरल हुई थी।

टाइगर श्रॉफ

असम के डेविड सहारिया की शक्ल बॉलीवुड के एक्शन अभिनेता टाइगर श्रॉफ से बहुत हद तक मिलती-जुलती है। डेविड पेशे से मॉडल हैं। उनकी बॉडी भी टाइगर श्रॉफ के जैसी ही दिखती है। इन्हें देखने के बाद आपकी आंखें धोखा खा सकती हैं।

मधुबाला

बीते जमाने की मशहूर अदाकारा और खूबसूरती की मल्लिका मधुबाला की भी हमशक्ल देहरादून में मौजूद हैं। इनका नाम है प्रियंका कंडवाल। सोशल मीडिया में इनके वीडियोज बहुत धूम मचा चुके हैं। प्रियंका के टिकटॉक पर काफी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स थे।

पढ़ें सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल ने शेयर की फोटो तो हो गई वायरल, फैंस ने पूछा- बायोपिक में कब आओगे

Back to top button