बॉलीवुड

सोते समय नेहा कक्कड़ के खर्राटे सुरीले होते हैं या बेसुरे, भाई टोनी ने Video बना खोला राज

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) वर्तमान में भारत की टॉप की गायिका हैं। उनके गाए लगभग हर गाने फटाक से वायरल हो जाते हैं। दिलबर, काला चश्मा, गरमी, आंखे मारे, सेकेंड हैंड जवानी, कोका कोला जैसे कई गाने उनकी हिट लिस्ट में आते हैं। नेहा कितना अच्छा और सुरीला गाती है यह तो आप सभी अच्छे से जानते हैं, लेकिन क्या नेहा के खर्राटे भी उतने ही सुरीले हैं? इस बात का खुलासा उनके भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) ने किया है।

नेहा के खर्राटे हुए कैमरे में कैद

दरअसल हाल ही में नेहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो साझा किया है। इस विडियो में सबसे पहले हमे टोनी दिखाई देते हैं। वे कहते हैं ‘इस लॉकडाउन में मैंने नेहा का एक अनोखा टैलेंट ढूढ़कर निकाला है। दिखाता हूं’ इसके बाद कैमरा नेहा की तरफ जाता है जहां वे सोते हुए खर्राटे लेती नजर आती हैं। फिर टोनी गीत गाने लगते हैं जिससे नेहा की नींद खुल जाती है और उन्हें एहसास होता है कि वे उनकी खर्राटे का विडियो बना रहे हैं।

भाई टोनी ने बनाया विडियो

इस बात से नाराज नेहा टोनी को तकिया फेंक कर मार देती हैं। इसके बाद दोनों चॉकलेट को लेकर लड़ते झगड़ते भी दिखाई देते हैं। नेहा और टोनी की शरारतों का यह विडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इसे अभी तक 18 लाख 54 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। भाई बहन की नोकझोक वाला यह विडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। चलिए अब आप भी नेहा कक्कड़ की खर्राटे सुन लीजिए।


काम की बात करें तो कुछ समय पहले ही नेहा और टोनी ने मिलकर ‘भीगी-भीगी (Bheegi Bheegi)’ सॉन्ग बनाया था। यह एक रोमांटिक गाना था जिसे नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने प्रिंस दूबे के साथ मिलकर लिखा था। बता दें कि नेहा के भाई भी एक संगीतकार व गायक हैं। गानों के अलावा नेहा टीवी रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ (Indian Idol) में जज की भूमिका भी निभाती हैं। इस साल का ‘इंडियन आइडल’ कोरोना महामारी को देखते हुए थोड़ा अलग स्टाइल में होगा। इसमें प्रतियोगियों को ऑडिशन देने के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा, बल्कि आप घर बैठे ऑनलाइन भी अपना ऑडिशन दे सकते हैं। नेहा ने इस शो का एक प्रोमो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।


वैसे आप लोगों को नेहा के खर्राटे कैसे लगे? हमे कमेन्ट में जरूर बताएं।

Back to top button