बॉलीवुड

Video: अक्षय फैंस को दे रहे थे मास्क पहनने की सलाह, बीवी ने बीच में आकर लगा दिया चोरी का इल्जाम

भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus in India) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक देश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख से ऊपर जा पहुंची है। ऐसे में इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए सावधानी रखना बेहद जरूरी है। इसमें मास्क एक अहम भूमिका निभाता है। कई अध्ययनों में इस बात का पता चला है कि एक अच्छा मास्क लगा आप कोरोना से संक्रमित होने से बच सकते हैं। हमारे देश की सरकार भी लोगों को मास्क लगाने की सलाह दे देकर थक गई, लेकिन अभी भी बहुत से लोग इसे सीरियसली नहीं ले रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए कई संस्थान और सितारें अलग अलग स्टाइल में विडियो भी बना रहे हैं।

कोरोना काल में मास्क पहनने की जागरूकता फैलाने के लिए बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का एक विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस विडियो में लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने और सोशल डिस्टेन्स का पालन करने की सलाह दी जा रही है। यह विडियो अक्षय कुमार ने भी अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर साझा किया है। विडियो में लोग अलग अलग भाषा में मास्क न लगाने वालों को गाली दे रहे हैं।

अक्षय ने दी लोगों को मास्क पहनने की सलाह

विडियो फैंस के साथ साझा करते हुए अक्षय लिखते हैं – अपनी लाइफ नॉर्मल तरीके से जियो, लेकिन साथ में सामान्य नियमों का पालन भी करो। अक्षय का यह संदेश लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। विडियो के अंदर अक्षय कहते हैं ‘अगर आप नहीं चाहते कि आप हर भारतीय भाषा में गाली खाएं या फिर कोई आपको बुरी बात कहे, तो चुपचाप आप इस मास्क का इस्तेमाल करें।

इस विडियो को मुख्य रूप से ट्विक इंडिया (Tweak India) ने बनाया है। वे विडियो को शेयर करते हुए लिखते हैं – ‘अपनी चाबी ले ली, फोन ले लिया, पर्स ले लिया और आपका फेस मास्क? यदि आप हर भारतीय भाषा में गाली सुनना नहीं चाहते हैं तो घर से बाहर निकलने से पहले अपना मास्क न भूले। चलिए इन नियमों को सामान्य रूटीन में लाते हैं।

देखें विडियो

बीवी ने लगाया चोरी का आरोप

अक्षय कुमार के इस विडियो पर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) का रिएक्शन भी आया है। अभिनेत्री ने इस विडियो पर रिप्लाइ करते हुए अपने पति पर चोरी का आरोप लगाया है। वे लिखती हैं – ‘और साथ में अपना मास्क लें। अपने पार्टनर का धूला हुआ फ्रेश फ्लोराल प्रिंट वाला सुंदर मास्क न चुराएं।


ट्विंकल खन्ना को लोग ‘फनी बोंस’ भी कहते हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर फनी पोस्ट करती रहती है। अक्षय को दिया उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर बड़ी सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस को पति पत्नी की यह नोकझोक पसंद आ रही है।

Back to top button