विशेष

प्रेग्नेंट बीवी को हुआ कोरोना तो पति ‘मैं इसे नहीं जानता’ बोल भाग गया, अब पत्नी ऐसे सिखाएगी सबक

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। वर्तमान में कोरोना संक्रमित मरीजों का आकड़ा 11 लाख के ऊपर जा पहुंचा है। लोगों में इस वायरस को लेकर खौफ आ गया है। कोरोना के डर से वे एक दूसरे के नजदीक जाने से भी कतरा रहे हैं। इस बीच लखनऊ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। यहां एक पति ने गर्भवती बीवी के कोरोना पॉज़िटिव निकलने के बाद उसे पहचानने तक से इनकार कर दिया। इसके बाद जो हुआ वह बहुत ही दुखद था।

डिलीवरी के पहले कोरोना पॉज़िटिव निकली महिला

दरअसल यह पूरा मामला लखनऊ के लोहिया अस्पताल का है। शहर के इंदिरानगर में रहने वाली 24 साल की हिना ने फरवरी 2019 को चांदन गांव निवासी फकरुल के साथ निकाह किया था। 4 जुलाई को डिलीवरी के चलते हीना लोहिया अस्पताल में एडमिट हुई थी। जब डॉक्टरों ने उसका सैंपल लिया तो वो COVID-19 पॉजिटिव निकली। ऐसे में हॉस्पिटल स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना हिना के पति फकरुल को दी।

पति हुआ फरार, पहचान भी नहीं रहा

जब पति फकरुल को अपनी प्रेग्नेंट बीवी के कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर मिली तो उसने उसे पहचानने तक से इनकार कर दिया। अपनी बीमार बीवी की मदद करने की बजाए वो उसे वहीं बेसहारा छोड़ भाग गया। पति का यह रवैया देख हॉस्पिटल स्टाफ भी सकते में आ गया। दरअसल हॉस्पिटल के स्टाफ ने फकरुल को कॉल किया था लेकिन उसने बीवी को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद हिना के पिता ने भी उसे कॉल करा था लेकिन उन्हें भी उसने कहा कि उसके इस नाम की महिला से कोई संबंध नहीं है।

गर्भ में ही मर गया बच्चा

पति के इस व्यवहार के चलते गर्भवती हिना की समय पर सर्जरी नहीं हो पाई। ऐसे में उसका बच्चा पैदा होने के पहले ही गर्भ में मर गया। पति के मौजूद न होने पर महिला की बहन देखरेख के लिए हॉस्पिटल आई। बाद में दोनों को लोकबंधु हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया।

पति को सिखाएगी सबक

इतना सब हो जाने के बावजूद महिला ने हार नहीं मानी। आठ दिनों तक हॉस्पिटल में रहने के बाद उसने खुद को कोरोना मुक्त कर लिया। अब महिला का कहना है कि वो पति के ऊपर केस दर्ज करेगी, उसके खिलाफ कोर्ट में जाएगी।

यह पूरी घटना सच मे दुखद है। एक पति का फर्ज होता है कि वो हर सुख दुख में अपनी पत्नी का साथ दे। लेकिन इस पति ने तो पति शब्द को ही बदनमा कर दिया। ऐसे पति समाज में रहने के लायक नहीं है। इन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। जरा सोचिए उस महिला के ऊपर क्या-क्या गुजरी होगी। एक तो उसे कोरोना हो गया, गर्भ में बच्चा भी मर गया और ऊपर से पति पहचानने तक से इनकार कर रहा है। वैसे इस पूरी घटने के ऊपर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

बताते चले कि भारत में अभी तक कोरोना के 1,119,307  मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 27,514 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवा चुके हैं।

Back to top button