बॉलीवुड

टीवी की संस्कारी बहू हिना खान ने किया धमाकेदार जिम वर्कआउट, Video देख फैंस बोले OMG

हिना खान (Hina Khan) टीवी और बॉलीवुड दोनों ही जगह अपनी छाप छोड़ने की कोशिश कर रही हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में संस्कारी बहू की भूमिका निभा वे घर घर फेमस हुई थी। इसके बाद उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शोज में भी देखा गया। बॉलीवुड में उन्होने ‘हेक्ड’ फिल्म से डेब्यू किया था। ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में कोमोलिका का किरदार निभा वे सुर्खियों में आई थी। जल्द ही वे डिजिटल फिल्म ‘अनलॉक’ में भी दिखाई देंगी। कुल मिलाकर कहे तो हिना ने अपने अभिनय और हुनर से दर्शकों के दिल में अच्छे से जगह बनाई है।

टीवी और बॉलीवुड के अलावा हिना सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वे आए दिन अपनी तस्वीरें और विडियोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर हिना को 85 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। फिटनेस के मामले में भी हिना बड़ी जागरूक हैं। वे खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटो पसीना बहती हैं। हाल ही में उनका जिम में वर्कआउट करते हुए एक विडियो बड़ा ही वायरल हो रहा है। इस विडियो में वे मुश्किल और खतरनाक सा दिखने वाला एक वर्कआउट करती नजर आती हैं।

हिना के जिम वर्कआउट ने किया लोगों को हैरान

विडियो में हम देख सकते हैं कि हिना जिम में एक मशीन पर लेटी हुई हैं। उनका पैर एक इलास्टिक बैंड से बंधा हुआ है। इसके साथ ही वे जिस चीज पर लेटी हैं वो भी मूव हो सकती है। अब हिना सही बैलेंस बनाकर अपनी बॉडी का निचला हिस्सा धीर धीरे ऊपर उठाती हैं। उनका यह वर्कआउट देखने मे मुश्किल और थोड़ा खतरनाक भी लगता है। इसे देख उनके कई फैंस हैरान भी हैं।

देखें विडियो

अपना वर्कआउट विडियो शेयर करते हुए हिना लिखती हैं – ‘पिलेट्स (Pilates) आपका माइंड और बॉडी दोनों पर नियंत्रण बनाए रखने की दिशा में महारत हासिल कर रहा है। चलिए प्रगति के लिए कोशिश करें, पूर्णता के लिए नहीं।’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिलेट्स एक तरह का फिजिकल फिटनेस सिस्टम होता है। इसका अधिकतर इस्तेमाल विदेशी देशों में किया जाता है।


हिना खान के इस विडियो को अभी तक 3 लाख 43 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस हिना का यह वर्कआउट देख हैरान हैं। हिना अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सिरियस रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले उनकी शानदार बॉडी वाली एक तस्वीर इंटरनेट पर बहुत वायरल हुई थी।


हिना उन कई लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं जो खुद को फिट एंड फ़ाइन रखना चाहती हैं।

Back to top button