राजनीति

विकास दुबे की दबंगाई का एक और किस्सा, दरोगा को बोला था – ‘डरो नहीं, नजदीक आओ’

बिकरु गोली कांड के बाद एक सनसनी-सी पूरे देश में फैल गयी थी, आठ पुलिस वालों की निर्मम हत्या से पूरा देश सन्न था। वहीं आरोपी मास्टरमाइंड विकास दुबे फरार था।  हालांकि बाद में उज्जैन से उसे गिरफ्तार किया गया मगर कानपुर लाने से पहले ही पुलिस मुठभेड़ में उसका खात्मा हो गया। मगर तब से आज तक उसके किस्से हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं लेते। रोज़ ऐसे कई किस्से मीडिया में घूमने लग जाते हैं जो उसकी दहशत को और ज़्यादा मजबूत और विकराल कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें विवेक दुबे, दरोगा कृष्ण कुमार शर्मा को कहता हुआ दिख रहा है ‘डरो नहीं, नज़दीक आओ…।’ आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला। 

अमर दुबे की शादी से जुड़ा है पूरा मामला

दरअसल यह वाक़या है विकास दुबे के बेहद करीबी माने जाने वाले अमर दुबे की शादी का, यह शादी 29 जून को हुई थी इस शादी में मुखबिरी करने वाले दरोगा कृष्ण कुमार शर्मा को भी निमंत्रण भेजा गया था, लिहाजा वो भी इस शादी में सम्मिलित होने के लिए आये थे। उन्होंने इस शादी में विकास दुबे के साथ फोटो खिंचवाई और वीडियो भी बनवाया। वहीं स्टेज पर दूर-दूर रहने पर विकास उनसे बोला था..डरो मत, नजदीक आओ। बता दें हमीरपुर में मुठभेड़ में विकास दुबे का खास गुर्गा दहशतगर्द अमर दुबे भी मारा गया था। 

दरोगा शर्मा अमर की शादी में विकास की चापलूसी करता हुआ दिखाई दिया

दरोगा शर्मा – अमर दुबे

इस शादी में दरोगा शर्मा को विकास दुबे की चापलूसी करते हुए देखा जा रहा है। इस बात से आंकलन कीजिये किस तरह विकास ने पुलिस वालों के भीतर अपना डर फैला रखा था, दरोगा शर्मा, पूर्व एसओ विनय तिवारी व इनके जैसे अन्य कई पुलिसकर्मी विकास के आगे नतमस्तक हो जाते थे। बता दें 29 जून को अमर दुबे की शादी पनकी निवासी खुशी से हुई थी। यह नई थ्योरी दी जा रही है कि यह शादी बंदूक के दम पर हुई थी।  

अपने ही घर में की थी विकास ने अमर की शादी

अमर दुबे और विकास दुबे

अमर की शादी विकास दुबे ने धूमधाम से अपने ही घर में  करवाई थी। यह शादी बहुत ही आलीशान थी, इसमें काफी पैसा बहाया गया था। इसी शादी में चौबेपुर थाने में तैनात दरोगा कृष्ण कुमार शर्मा भी विकास दुबे के दरबार में सलामी देने पहुंचा था और यहां काफी घंटे रुके भी थे। इस दौरान वो स्टेज पर अमर दुबे, उसकी और विकास दुबे के साथ फोटों खिंचवाता भी नज़र आया।

दरोगा KK शर्मा

इसी शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जब स्टेज पर सब फोटो खिंचवाने के लिए खड़े हुए थे। ऐसे में दरोगा शर्मा विकास से काफी दूर खड़ा रहता है जिस पर विकास उससे कहता है डरो नहीं, नजदीक आ जाओ। इस वीडियो से साफ हो जाता है कि विकास का आतंक किस कदर दरोगा शर्मा जैसे पुलिस वालों पर था। विकास दुबे आज नहीं है, मगर उसके आतंक के किस्से आज भी है। वहीं विकास का साथी गुड्डन पुलिस की गिरफ्त में है और कई राज़ से वो पर्दाफाश कर रहा है।

Back to top button