विशेष

कुछ लोग गरीब ज़रूर होते हैं लेकिन दिल से बेहद अमीर होते हैं, वीडियो देख कर आप हो जाएंगे भावुक

आपके बैंक बैलेंस में कितना पैसा है इससे ज्यादा यह बात मायने रखती है कि आपके दिल में कितनी जगह है। इंसान को पैसों से नहीं दिल से अमीर होना चाहिए। जो व्यक्ति दिल से अमीर बनना सीख लेता है उसकी हर जगह रिस्पेक्ट होती है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस भिखारी को ही ले लीजिए। दरअसल इन दिनों इंटरनेट पर एक भिखारी का विडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस विडियो में भिखारी कुत्तों को अपनी प्लेट से खान खिलाता दिखाई दे रहा है। आमतौर पर भिखारियों को खुद दो वक्त की रोटी मिल जाए तो बहुत होता है। ऐसे में इसका अपनी परवाह किए बिना रास्ते के कुत्तों को खाना खिलाना अपने आप में एक सरहानीय काम है।

पैसो से गरीब, दिल से अमीर

दिल छू लेने वाले इस विडियो को ट्वीटर पर इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर (IFS) सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने शेयर किया है। इस विडियो को साझा करते हुए उन्होने कैप्शन में लिखा – पैसो से गरीब, दिल से अमीर। सुशांत का यह विडियो इंटरनेट पर बहुत सुर्खियां बटोर रहा है। 17 सेकंड के इस विडियो को अभी तक 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इसे 10 हजार से ज्यादा लाइक्स और दो हजार से अधिक रिट्वीट मिले हैं।

देखें विडियो


यह विडियो हम सभी को बहुत कुछ सीखाता है। जीवन में पैसा ही सबकुछ नहीं होता है। इससे ज्यादा जरूरी है कि आप एक अच्छे इंसान बने। एक अच्छे इंसान की हर कोई रिस्पेक्ट करता है। फिर आपके पास पैसा हो या नहीं यह बात मायने नहीं रखती है। विडियो में दिखाई दे रहा भिखारी एक बेसहारा बुजुर्ग व्यक्ति है। उसने अपनी उम्र और हेसियत के बारे मे न सोचते हुए बेजुबान जानवरों की भूख के बारे में सोचा। यह चीज उसे हम सभी से अलग बनाती है। सोशल मीडिया पर भी बुजुर्ग की बहुत तारीफ हो रही है। चलिए देखते हैं किसने क्या कहा..

क्या बोली पब्लिक?

आशा है कि आपको भी यह विडियो पसंद आया होगा। कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर करें ताकि हर कोई इससे कुछ सीख सके।

Back to top button