अध्यात्म

नवरात्रि में करें ये काम और घर लायें ये चीजें, मां दुर्गा प्रसन्नता से भर देंगी आपकी झोली!

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि साल में दो बार आती है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के समय में मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस समय मां दुर्गा अपने किसी भी भक्त को निराश नहीं करती हैं। जो भी उनसे भक्ति भावना से कुछ मांगता है, वह उसकी इच्छा पूरी कर देती हैं। वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जो किसी खास दिन या किसी देवी-देवता से सम्बन्ध रखता है। नवरात्रि के समय मां दुर्गा से सम्बन्धित कुछ चीजें अगर आप अपने घर में रखें तो इससे मां दुर्गा खुश होंगी और उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहेगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस नवरात्रि आपको कौन-कौन सी चीज अपने घर लाकर रखनी है।

इन चीजों को लायें नवरात्रि में:

*- मां लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत पसंद है। नवरात्रि में अगर आप कमल का फूल या उसकी फोटो घर में लाकर रखेंगे तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदा बनी रहेगी।

*- नवरात्रि में सोने या चांदी से बने सिक्के लाकर घर में रखना भी का शुभ होता है। अगर सिक्के पर मां लक्ष्मी और गणेश जी का चित्र बना हो तो और ज्यादा शुभ माना जाता है।

*- अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में धन-संपत्ति हो तो बाजार से मां लक्ष्मी की ऐसी फोटो लायें, जिसमें वह कमल पर बैठी हों। मां लक्ष्मी कमल पर बैठकर हाथों से धन की वर्षा कर रही हों तो और भी ज्यादा फलदायक होता है।

*- नवरात्रि में मां सरस्वती के प्रिय वाहन मोर का पंख लाकर घर में रखना भी शुभ माना जाता है। अगर कोई विद्यार्थी मोर पंख अपने कमरे में लगता है तो उसे विद्या की प्राप्ति होती है।

*- नवरात्रि के दौरान सोलह श्रृंगार का सामान घर में लाना शुभ माना जाता है। सोलह श्रृंगार का सामान घर लाकर उसे घर के मंदिर में स्थापित कर दें इससे मां दुर्गा की कृपा आप पर सदा के लिए बनी रहेगी।

Back to top button