अध्यात्म

वास्तु दोष खत्म करने हेतु सावन में करें ये सरल उपाय, नकारात्मकता दूर हो कर बनेगी शिव कृपा

घर में वास्तु दोष होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोष के कारण घर की शांति भंग हो जाती है और हर समय घर में केवल लड़ाई ही रहती है। साथ में ही घर के सदस्यों के जीवन पर भी वास्तु दोष का बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आपके घर में भी वास्तु दोष है। तो आप सावन मास के दौरान नीचे बताए गए उपायों को कर लें। इन उपायों को करने से वास्तु दोष दूर हो जाता है और घर में शांति की स्थापना हो जाती है।

वास्तु दोष खत्म करने के लिए करें ये सरल उपाय –

गंगा जल का छिड़काव

सावन मास के हर सोमवार को शिव पूजन करें। शिव पूजन करने के बाद अपने घर में गंगा जल का छिड़काव कर दें। घर में गंगा जल का छिड़काव करने से वास्तु दोष दूर हो जाएगा। साथ में ही घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ जाएगी। जिन लोगों के घर में सदा पारिवारिक सदस्यों के बीच क्लेश रहता है, वो सावन के प्रति दिन इस उपाय को करें। तो ज्यादा बेहतर होगा।

नकारात्मक शक्तियां हो दूर

वास्तु दोष होने पर घर में नकारात्मक शक्तियों का आभास भी होता है। नकारात्मक शक्तियों के कारण घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अगर आपको भी अपने घर में नकारात्मक शक्तियां महससू होती हैं, तो आप सावन मास के दौरान शिव की पूजा करें और शिवलिंग का अभिषेक करने के उपरान्त जलहरी के जल को घर पर छिड़क दें। इस जल को छिड़कते समय  ‘ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय ‘ मंत्र का जाप भी करें। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाएगी और घर के सदस्यों की सेहत भी सही बनीं रहेगी।

करें रुद्राभिषेक

शिव का रुद्राभिषेक करने से भी वास्तु दोष समाप्त हो जाता है। रोगों से बचने के लिए सावन मास की शिवरात्रि पर घर के उत्तर-पूर्व (ईशान) या ब्रह्म स्थान में रुद्राभिषेक करें। जबकि धन के आगमन के लिए घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम (वायव्य) दिशा में बिल्व का पेड़ लगाएं और रोज उसकी पूजा करें।

उत्तर-पूर्व दिशा में भगवान शिव की परिवार सहित तस्वीर लगा दें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में होगा। वास्तु दोष के कारण आ रही सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रुद्राष्टकम का पाठ भी करें।

गुग्गूल की धूपी

सावन मास के हर दिन घर में गुग्गूल या लोबान की धूप जलाएं और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इस धूप को पूरे घर में धुमाएं। ऐसा करने से घर में मौजूद हर बुरी शक्ति नष्ट हो जाएगी।

नमक के पानी से पोछा लगाएं

नमक के पानी से पोछा लगाने से भी घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है। इसलिए आप पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला सकते है।

करें रोज पूजा

नित्य पूजा विधि

जिस घर में रोज पूजा होती है वहां वास्तु दोष अपने आप ही खत्म हो जाता है। इसलिए आप रोज सुबह और शाम भगवान की पूजा करें। ऐसा करने से घर शुद्ध रहता है और वास्तु दोष खत्म हो जाता है।

Back to top button