बॉलीवुड

महज 3 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली सरोज खान का संघर्षपूर्ण था सफर, ऐसे बनी टॉप कोरियोग्राफर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2020 काफी खराब साबित रहा है, एक के बाद एक किसी न किसी के निधन की खबर सुनने को मिल ही रही है, जैसा कि आप लोग जानते हैं हाल ही में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर लोगों को काफी सदमा लगा है, इससे पहले भी इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान जैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार का निधन बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ इनके फैंस के लिए भी काफी दुखद रहा है और अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है.

सरोज खान अब हमारे बीच में नहीं रही है, आपको बता दें कि शुक्रवार के दिन प्रातः काल में 2:00 बजे के करीब मुंबई के बांद्रा स्थित गुरुनानक अस्पताल में सरोज खान का निधन हो गया है, काफी लंबे समय से इनकी तबीयत ठीक नहीं थी, इनको सांस लेने में काफी दिक्कत होती थी, इनको गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, वैसे यह बहुत जल्दी ठीक होकर अपने घर को वापस आ गई थी, परंतु शुक्रवार को इनकी तबीयत अचानक ही बिगड़ गई और मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है।

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डांस का जलवा बिखेर रखा था, लोग इनके डांस को काफी पसंद करते हैं, शायद ही आपको इस बात की जानकारी होगी कि कोरियोग्राफर सरोज खान ने महज 3 वर्ष की उम्र में ही बतौर बाल कलाकार से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था, आपको बता दें कि सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ था.

जिसको पूरी दुनिया सरोज खान के नाम से जानती है उनका वास्तविक नाम निर्मला नागपाल है, सरोज खान के पिताजी का नाम किशन चंद सद्धू सिंह और उनकी माता का नाम नोनी सद्धू सिंह है, भारत के विभाजन के पश्चात इनके माता-पिता भारत आ गए थे, जब इनकी उम्र सिर्फ 3 साल की थी तब इन्होंने बॉलीवुड में बतौर बाल कलाकार के रूप में डेब्यू किया था।

सरोज खान की सबसे पहली फिल्म “नजराना” थी जिसके अंदर इन्होंने शयामा नाम की एक छोटी सी बच्ची का रोल अदा किया था, आपको बता दें कि साल 1950 में इन्होंने बैक ग्राउंड डांसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी, सरोज खान ने फिल्म कोरियोग्राफर बी सोहनलाल के साथ काम किया था उसी समय के दौरान इन्होंने नृत्य की शिक्षा इन्हीं से ग्रहण की थी।

एक स्वतंत्र कोरियोग्राफर के रूप में इन्होंने 1974 में आई फिल्म “गीता मेरा नाम” के साथ काम किया था, इस फिल्म के लिए सरोज खान को काफी प्रशंसा भी मिली थी, इनके काम को काफी सराहा गया था, इसके बाद सरोज खान ने श्रीदेवी के साथ बहुत सी सुपरहिट फिल्मों जैसे मिस्टर इंडिया, नगीना, चांदनी, तेजाब, बेटा में काम किया था, इन फिल्मों के गानों ने चारों तरफ धूम मचा दी थी, जिसके पश्चात सरोज खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का टॉप कोरियोग्राफर कहा जाने लगा, इनकी गिनती मशहूर और सफल कोरियोग्राफर में होने लगी।

बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां भी सरोज खान को अपना डांस गुरु मानने लगी थी, बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपने पहले मास्टर बी सोहनलाल से विवाह कर लिया था, जब इनकी उम्र 30 वर्ष की थी तब इन्होंने इनसे शादी करने का निर्णय लिया, शादी के दौरान सरोज खान की आयु महज 13 वर्ष की थी और बी सोहनलाल की आयु 43 वर्ष की थी, इस्लाम कबूल करके इन्होंने विवाह किया था, पहली शादी से इनके 4 बच्चे भी हुए थे।

Back to top button