विशेष

तो इस वजह से भारत सरकार ने नहीं लगाया फेमस PUBG और Zoom ऐप पर बैन

भारत सरकार ने हाल ही में चीन की 59 ऐप्स को बैन कर दिया है। इन ऐप्स में Tiktok और Shareit जैसी प्रसिद्ध ऐप्स भी शमिल हैं। केंद्रीय सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे को देखते हुए इन चीनी ऐप्स पर बैन लगाया है। हालांकि चीनी ऐप्स के बैन के बीच Twitter पर PUBG और Zoom ऐप काफी ट्रेंड कर रही हैं और लोग ये सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर PUBG और Zoom ऐप को क्यों नहीं बैन किया गया।

इस कारण से नहीं बैन हुई ये ऐप्स –

PUBG एक गेम ऐप है जो कि भारत में बेहद ही प्रसिद्ध है। कई लोगों को लगता है कि ये एक चीनी ऐप है। लेकिन असल में PUBG चीनी नहीं साउथ कोरियाई गेम ऐप है। इस ऐप को ब्लूव्हेल की सहायक कंपनी बैटलग्राउंड ने बनाया है। इस गेम को पहले Brendan ने बनाया था और ये ऐप 2000 की जापानी फिल्म Battle Royal को देखकर बनाई गई थी।

देना पड़ा चीन की कंपनी को शेयर

PUBG ऐप पर चीन सरकार ने प्रतिबंध लगाया था। लेकिन बाद में चीन के सबसे बड़े वीडियो गेम पब्लिशर Tencent की मदद से इसे चीन में पेश किया गया। दरअसल ऐसा करने के लिए बैटलग्राउंड कंपनी को इस ऐप की हिस्सेदारी Tencent कंपनी को देनी पड़ी। हिस्सा देने के बाद PUBG को चीन सरकार से इजाजत मिल गई। चीन में इस ऐप को Game of peace के नाम से जाना जाता है। वहीं साउथ कोरिया में Kakao Games की तरफ से इसकी मार्केटेड और डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है।

Zoom ऐप

Zoom एक वीडियो ऐप है जिसमें एक साथ कई सारे लोगों से वीडियो के जरिए बात की जा सकती है। Zoom  कम्यूनिकेशन एक अमेरिकी कंपनी है और इसका हेडक्वार्टर कैलिफोर्निया के San Jose में है। हालांकि इस कंपनी की बड़ी वर्कफोर्स चीन में काम करती है। जिसकी वजह से कई लोगों को ये लगता है कि ये एक चीनी ऐप है। वहीं पिछले दिनों सर्विलांस और सेंसरशिप को लेकर इस ऐप पर सवाल खड़े किए गए थे।

लॉकडाउन के दौरान किया गया खूब इस्तेमाल

Zoom ऐप को लॉकडाउन के दौरान खूब इस्तेमाल किया गया था और इस दौरान ही भारत सरकार ने इस ऐप को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। जिसमें इस ऐप के जरिए डाटा चोरी होने की बात कही गई थी। हालांकि बाद में इस कंपनी ने दावा किया था कि उन्होंने अपनी ऐप में सुधार किया है।

ये सभी ऐप्स हुई हैं बैन

PUBG और Zoom ऐप चीनी कंपनी की ऐप्स नहीं हैं। इसलिए इनको बैन नहीं किया गया है। वहीं जिन चीनी ऐप्स को भारत में बैन किया गया है उनके नाम इस तरह से हैं।

Back to top button