समाचार

कोरोना के इस राज्य सरकार ने लिया अहम फैसला, 31 जुलाई तक बढ़ाया लॉकडाउन

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है और लॉकाडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 30 जून के बाद भी राज्य में लॉकडाउन की पाबंदियां जारी रहेंगी। क्योंकि राज्य में कोरोना वायरस का खतरा अभी भी बना हुआ है।

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र सरकार के अनुसार जिला कलेक्टर और म्यूनसिपल कॉरपोरेशन के कमीशनर्स राज्य में कुछ नियम लागू करेंगे ताकि गैर जरूरी गतिविधियां को नियंत्रित किया जा सके। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई सारे राज्यों ने पहले ही अपने यहां लॉकडाउन की अविध को बढ़ा दिया था। वहीं अब इन राज्यों की सूची में महाराष्ट्र भी शामिल हो चुका है।

खुली रहेंगी जरूर चीजों की दुकान

सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जरूरी चीजों की दुकानें इस दौरान खुली रहेंगी। हालांकि पूरा बाजार एक साथ नहीं खोला जाएगा। वहीं कंटेनमेंट जोन में सख्ती और बढ़ाई जाएगी। जबकि सीमित लोगों के साथ दफ्तर को खोला जा सकेगा। सरकार के अनुसार आपातकालीन, स्वास्थ्य और चिकित्सा, कोषागार, आपदा प्रबंधन, पुलिस जैसे सरकारी कार्यालय 15 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करेंगे। जबकि सभी निजी कार्यालय 10% क्षमता के साथ काम कर सकते हैं।

रविवार को ही सीएम उद्धव ठाकरे ने अपने राज्यों के लोगों से कहा था कि अगर वो सोशल डिस्टेंसिंग और नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो राज्य में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। वहीं आज सरकार ने लॉकाडउन बढ़ाने का फैसला कर लिया है।

1.60 लाख पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

महाराष्ट्र राज्य सबसे बुरी तरह से कोरोना से प्रभावित है और इस राज्य में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1,64,626 पहुंच गया है। महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे शहर से कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। अब तक इस महामारी से राज्य में 7,429 लोगों की मौत  हो चुकी है। जबकि 86,575 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं।

अनलॉक होने के कारण बढ़े मामले

देश को अनलॉक किए जाने के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के मामले और तेजी से बढ़ने लग गए हैं। जिसके कारण इस राज्य की सरकार को लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा। ताकि कुछ नियम लागू कर गैर जरूरी गतिविधियां को नियंत्रित किया जा सके और लोग अपने घरों के अंदर ही रहें।

क्या दिल्ली में भी लगेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद शायद दिल्ली सरकार भी अपने यहां लॉकडाउन को बढ़ा दें। क्योंकि महाराष्ट्र की तरह ही दिल्ली का भी बुरा हाल है और देश की राजधानी में 83,077 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

देश में कोरोना के मामलों में आया एकदम से उछाल

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19,459 नए मामले दर्ज किए गए हैं और देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 548,318 हो गई है। इस महामारी से कुल 16475 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 321723 लोग कोरोना मुक्त हो गए हैं। देश में इस समय कोरोना के 210,120 सक्रिय मामले हैं।

Back to top button