विशेष

आफताब शिवदासानी ने 38 की उम्र में की थी दोबारा शादी, जन्मदिन के मौके पर देखें शादी की Rare Pics

बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी जो कि पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर चल रहे हैं, वे आज यानी कि 25 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज वे 42 साल के हो गए हैं। फिल्मों से दूर होने के बाद भी सोशल मीडिया में आफताब शिवदासानी छाए रहते हैं।

इस बॉलीवुड अभिनेता का फिल्मी करियर भले ही फ्लॉप रहा हो, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर आफताब शिवदासानी हमेशा सुर्खियां बटोरते रहे हैं। आज आफताब शिवदासानी के बर्थडे के मौके पर हम आपको उनकी निजी जिंदगी और उनके करियर से जुड़ी कुछ जानने योग्य बातें बता रहे हैं।

वह दिन था 1978 का 25 जून, जब मुंबई में आफताब शिवदासानी ने जन्म लिया था। बाल अभिनेता के तौर पर आफताब ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। आफताब शिवदासानी जब 14 साल के थे तो पहली बार एक बेबी फूड ब्रांड के विज्ञापन के लिए उनका चयन हो गया था। इसके बाद आफताब शिवदासानी को कई विज्ञापन फिल्मों में काम करते हुए देखा गया था।

सुपरहिट रही थी पहली मूवी

आफताब शिवदासानी तब केवल 19 साल के थे, तभी 1999 में रामगोपाल वर्मा ने उन्हें अपनी फिल्म मस्त में काम करने का अवसर दिया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट उर्मिला मातोंडकर नजर आई थीं। आफताब शिवदासानी की यह फिल्म सुपरहिट रही थी। यही वजह रही कि उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू और मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर जैसे अवार्ड्स भी मिल गए थे।

इनसे रचाई शादी

आफताब शिवदासानी की गर्लफ्रेंड का नाम निन दुसांज था। आफताब ने वर्ष 2014 में अपने इस रिश्ते को आधिकारिक करते हुए निन दुसांज से शादी रचा ली थी। यही नहीं, वर्ष 2017 में दोबारा उन्होंने निन से शाही शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुए थे।

दूसरी बार अपनी यह शाही शादी आफताब शिवदासानी ने निन के साथ श्रीलंका में की थी। आफताब शिवदासानी ने अपने जीवन में दोबारा शादी की थी, लेकिन 38 साल की उम्र में दोबारा भी शादी उन्होंने निन दुसांज से ही रचाई थी।

आफताब शिवदासानी और निन दुसांज ने लगभग 2 वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद वर्ष 2014 में ये शादी के बंधन में बंध गए थे। निन दुसांज दरअसल एक ब्रिटिश इंडियन हैं।

कबीर बेदी की पत्नी परवीन दुसांज की दरअसल निन दुसांज बहन हैं। इन दोनों की शादी में हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी सभी रस्में हुई थीं। अपनी शादी के दौरान आफताब शिवदासानी को जहां सफेद रंग की शेरवानी में देखा गया था, वहीं निन दुसांज क्रीम और लाइट गोल्डन कलर के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

इन फिल्मों में किया काम

कसूर, आवारा पागल दीवाना, कोई मेरे दिल से पूछे, क्या कूल हैं हम 3 और बिन बुलाए बाराती जैसे फिल्मों में आफताब शिवदासानी को काम करते हुए देखा गया था। टीवी अभिनेत्री आमना शरीफ के साथ भी एक वक्त आफताब शिवदासानी का नाम जुड़ा था, लेकिन इस बारे में इन दोनों की ओर से कभी कोई पुष्टि नहीं की गई।

आफताब शिवदासानी अब निन दुसांज के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हैं। अपने करियर में आफताब शिवदासानी भले ही ज्यादा कामयाब होते नहीं देखे गए, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को आफताब शिवदासानी ने जरूर अच्छी तरह से संवार लिया। सोशल मीडिया में आफताब शिवदासानी अपने फैंस के बीच चर्चा में अक्सर बने ही रहते हैं।

पढ़ें परिवार वालों से तंग आकर अपने ही होने वाले दूल्हे के संग भाग गई दुल्हन, मंदिर में जाकर की शादी

यह भी पढ़ें बॉलीवुड एक्टर आफताब ने श्रीलंका में जाकर की ‘दूसरी शादी’ जानिये इस के पीछे छुपा है बडा राज

Back to top button