बॉलीवुड

सुशांत सिंह को लेकर सलमान खान के किए गए ट्वीट पर भड़की सोना महापात्रा, बताया- ‘पीआर स्टंट’

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अभिनेता सलमान खान ने एक ट्वीट किया था और अपने फैंस से अपील की थी कि वो इस बुरे समय में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के साथ खड़े रहे हैं। वहीं अब सलमान खान के इस ट्वीट को गायिका सोना महापात्रा ने पीआर स्टंट बताया है।

सोना महापात्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि पोस्टर ब्वॉय द्वारा एक ‘बड़ा दिल वाला’ पीआर मूव। निश्चित रूप से उन्होंने ऐसा कोई ट्वीट करने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई, या उन धमकियों के लिए मांफी मांगने की जरूरत नहीं थी, जो उनकी डिजिटल आर्मी ने इससे पहले दूसरों को डराने और धमकाने के लिए भेजा। हर बार जब वह बुरे फंसते हैं, तो अपने पिता को आगे कर देते हैं।’

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद से सोशल मीडिया पर सलमान खान, करण जौहर, सोनम कपूर और अलिया भट्ट जैसे एक्टर्स की खूब खींचाई की जा रही है। इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में सलमान खान के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोग इन स्टार को अनफॉलो भी कर रहे हैं। वहीं इतना ट्रोल होने के बाद रविवार को सलमान खान ने ये ट्वीट किया है। जिसपर अब सोना महापात्रा ने ये तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सलमान ने ट्वीट कर कही थी ये बात


सलमान ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘मैं अपने फैंस से रिक्वेस्ट करता हूं कि वह सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे हैं। गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। उनकी शब्दों पर ना जाएं, बल्कि भावनाओं को समझें। उनके परिवार और फैंस के साथ खड़े रहे हैं। किसी अपने का चला जाना काफी दुःखद होता है।’

इस वजह से सलमान हो रहे हैं ट्रोल

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने भी सुशांत सिंह राजपूत पर बैन लगा रखा था। कहा जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत और आयुष शर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद से सलमान खान सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ हो गए थे। आपको बात दें कि आयुष शर्मा सलमान खान के जीजा हैं।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से इंडस्ट्री के कई लोग सामने आए हैं। जिन्होंने सलमान खान पर उनके करियर को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान खान समेत उनके परिवार पर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने  उनका करियर बर्बाद कर दिया है। इसके अलावा जिया खान की मां ने भी सलमान खान के ऊपर ये आरोप लगाया है कि सलमान के दवाब के कारण ही उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिल सका।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। खबरों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत अवसाद का शिकार थे। फिल्म इंडस्ट्री में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा था और उनको बैन कर दिया गया था। सुशांत सिंह राजपूत से 7 फिल्मों के प्रोजेक्ट को वापस ले लिया गया था। सुशांत सिंह राजपूत की आयु महज 34 साल की थी और इन्होंने लगभाग 10 फिल्मों में काम किया है।

Back to top button