Trending

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 7 राशियों के लिए आर्थिक सफलता के बने हैं योग, 1 राशि का राजयोग

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 22 जून से 28 जून तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आपके परिवार में हर्ष व उमंग का वातावरण रहेगा। आप अपने पिछले दौर में हो चुकी गलतियों के बारे में सोचकर पछतावा भी महसूस कर सकते हैं। व्यापारी लोग अपने व्यवसाय को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। वाहन सुख मिलने के योग बन रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य आपको सौंपा जा सकता है और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत होंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में किसी काम में जल्दबाजी न करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में सुधार होगा। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही निजात मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आपके कार्य भार में बढ़ोतरी हो सकती है। आपका पूरा ध्यान कार्यक्षेत्र में सुधार करने पर हो सकता है। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए काफी लकी होने वाला है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। पुरानी संपत्ति की बिक्री हो सकती है जिससे आपको अच्छा खासा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से बढ़ते हुए लगाव को आप महसूस कर सकेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी युगल के लिए चुनौतीपूर्ण सप्ताह रहेगा।

करियर के विषय में : यदि करियर लाइन बदलने का मौका मिल रहा है, तो बदल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी पुराने रोग के उभरने से आप परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस हफ्ते आपके कार्यक्षेत्र में जबरदस्त तेजी आएगी। नकारात्मकता आपकी मानसिक दशा खराब करे, इससे पहले उससे छुटकारा पाने के लिए कदम बढ़ा सकते हैं। आपके सामने कैसी भी परिस्थिति हो आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना होगा। आपके वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन की गाड़ी अच्छी चलने के संकेत हैं।

प्यार के विषय में : प्यार मोहब्बत के मामले में सप्ताह बहुत ही विवादास्पद रहेगा।

करियर के विषय में : उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति होगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं।

हेल्थ के विषय में : खान-पान का विशेष ध्यान दें। सेहत ठीक नहीं होने से चिड़चिड़ापन रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जमीन जायदाद में धन निवेश करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। किसी पुराने दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है। धन का लेन-देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बड़े भाइयों से आपकी अनबन होने से घर का वातावरण अशांत रहेगा। ज्यादातर लोग आपके लिए पॉजिटिव हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों के लिए अच्छे योग हैं।

करियर के विषय में : नौकरी में अपनी बुद्धिमानी व चतुरता से आप आगे बढ़ने में सफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिहाज से यह समय मिलाजुला रहने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आप नई मशीनों के बारे में सोच सकते हैं। भाग्य से सारे कार्य सम्पन्न होने का प्रबल योग बन रहा है। इच्छाओं के पूर्ण होने का समय चल रहा है। कुछ बदलावों की शुरुआत इस सप्ताह से हो सकती है। रहस्यपूर्ण मामालों की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। आपको अपने दोस्तों और फैमिली का साथ मिलेगा।

प्यार के विषय में : आपके पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है।

करियर के विषय में : नौकरी अथवा व्यवसाय में प्रतिद्वंदी चुनौती खड़ी करेंगे।

हेल्थ के विषय में : तनाव की वजह से सिरदर्द हो सकता है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपके सिर पर आ सकती है। आप खुद को अपनी लाइफ में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार कर सकेंगे। मन शांत रहेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। परिजनों के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। अच्छी प्लानिंग और सोच-विचार के उपयोग से आपको बड़ा फायदा हो सकता है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है उनसे किया हुआ कोई वादा ना निभा पाएं।

करियर के विषय में : व्यावसायिक रुप से यह सप्ताह अच्छा रहेगा, कार्य में तरक्की के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस हफ्ते लोक कल्याण के लिए खुद को आगे लाने का आपके पास अच्छा मौका है। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं। घर में कुछ मामले अचानक आपके सामने आ सकते हैं। थोड़ा समय अकेले में बिताएं, आपके लिए अच्छा रहेगा। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।

प्यार के विषय में : पुराने दिनों की यादों को फिर से तरोताजा करेंगे। रोमांटिक लाइफ में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

करियर के विषय में : करियर के मामलों में भी जोखिम लेने से बचें। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप की सेहत खिली-खिली सी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस हफ्ते आप समय का सदुपयोग करें, आलस्य में अपना समय नष्ट ना करें। कामकाज के मोर्चे पर सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। किसी भी प्रकार का टेंशन ना लें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपका कोई सहकर्मी आपके काम में अड़ंगा डाल सकता है। सभी कामों में आपको आपके परिवार का पूरा सहयोग मिलने वाला है। दोस्तों का भी साथ होगा।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको कारोबार में नए रास्ते खोजने मौका मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : हल्के फुल्के व्यायाम से आप अपनी ऊर्जा का स्तर बढ़ाने की कोशिश करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी। पिछले दिनों किया गया हार्डवर्क अब आपके लिए रिजल्ट लेकर आने वाला है। घर की भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने का विचार आपके मन में आ सकता है। धनधान्य में वृद्धि होगी। पैसों की बात करें तो यह सप्ताह थोड़ा खर्चीला रहेगा। किसी धार्मिक कार्य पर आप अच्छा खासा पैसा खर्च कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन अनुकूल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी।

करियर के विषय में : नौकरी में नया पद या नए काम का ऑफर मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में सुधार हो सकता है। ठंडी-गरम चीजें खाने में सावधानी रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपके घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। गुस्से में एवं शीघ्र निर्णय लेने से बचें, आपको नुकसान हो सकता है। नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए आप इस हफ्ते पुराने कर्जे को चुकाकर नए लोन ले सकते हैं। कुछ नए और दिलचस्प लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

प्यार के विषय में : प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह खास रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी-धंधे के क्षेत्र में यह सप्ताह आपके लिए स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह बदन या सिर दर्द से परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आपके जीवन के कई पहलुओं में बदलाव हो सकता है। कुछ नए अनुभव हो सकते हैं। कोई नया कार्य शुरु कर रहे है तो काम में जरा भी लापरवाही ना बरतें वरना आपको हानि हो सकती है। कोशिश करें अपने पैशन और जिम्मेदारियों दोनों को अलग रखकर तरजीह दीजिए। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है।

प्यार के विषय में : अपने पार्टनर के सामने विवाह का प्रस्ताव रखने के लिए समय अनुकूल है।

करियर के विषय में : आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।

हेल्थ के विषय में : मन में शांति और संतुष्टि की भावना बनाए रखें, सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। लंबे समय से चल रहे मुश्किल भरे वक्त से अब निकलने का समय आ गया है। आपके कलात्मक और रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा होगी। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है। हर तरह के संबंधों में सहजता हो सकती है। घरेलू जीवन के लिए यह समय सामान्य रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी युगलों को एक दूसरे के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे।

करियर के विषय में : प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोग रियल मार्केट के आगे कमजोर साबित हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कोई ऐसा व्यायाम न करें, जिसमें चोट लगने का खतरा हो।

आपने साप्ताहिक राशिफल 22 जून से 28 जून का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 22 जून से 28 जून का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 22 जून से 28 जून’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : रोजाना सुबह नहाते वक्त बस 5 बार करें इस मंत्र का जाप, सारी परेशानियां हो जाएंगी छू-मंतर

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto