बॉलीवुड

सोनू निगम ने खोली बॉलीवुड की पोल, कहा- आज एक्टर ने सुसाइड किया है कल सिंगर सुसाइड करेगा

बॉलीवुड के यंग एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद उनके फैंस गहरे सदमे में हैं। सुशांत के सुसाइड मामले में हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आखिर इतनी कम उम्र में सुशांत ने अपनी जान क्यों दे दी? वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस घटना के बाद 2 धड़े बन गए हैं। एक धड़ा जो सुशांत के आत्महत्या का कारण बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को बता रहा है, तो वहीं दूसरा धड़ा इस आरोप को गलत बता रहा है।

म्यूजिक इंडस्ट्री से भी सुसाइड की खबरें आ सकती हैं- सोनू निगम

इसी बीच सिंगिग इंडस्ट्री के मशहूर गायक सोनू निगम इस बहस में कूद गए हैं। उन्होंने एक वीलॉग शेयर किया है। इस वीलॉग में उन्होंने ये आगाह किया है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी सुसाइड की खबरें आ सकती हैं। सोनू निगम ने बताया कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी माफिया सक्रिय है, इससे म्यूजिक की दुनिया में आने वाले नए बच्चे काफी परेशान हैं। कई मशहूर गाने दे चुके सोनू निगम ने अपने इस वीलॉग में म्यूजिक इंडस्ट्री में आने वाले फ्रेशर्स का हाल बताया है।

सोशल मीडिया पर सोनू ने करीब साढ़े सात मिनट का एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि कैसे म्यूजिक इंडस्ट्री में भी नेपोटिज्म फैला है। सोनू ने बताया कि कुछ चुनिंदा लोग ही है, जो ये तय करते हैं कि किससे गाना गवाना है और किससे नहीं।

 

View this post on Instagram

 

You might soon hear about Suicides in the Music Industry.

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on


अपने वीलॉग में सोनू निगम ने कहा, ‘गुड मॉर्निंग, नमस्ते…मैंने काफी दिनों से कोई वीलॉग नहीं किया।दरअसल मेरा मूड नहीं था, इस समय पूरा भारत कई प्रकार के दबावों से गुजर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से दुखी होना लाजमी है। क्योंकि अपनी आंखों के सामने इस तरह से एक युवा जिंदगी को जाते देखना आसान नहीं होता। सोनू ने कहा, इसके अलावा भारत चीन सैनिक संघर्ष में 20 जवान शहीद हो गए। मैं एक भारतीय होने के साथ साथ इंसान भी हूं, इसलिए मुझे दोनों चीजों का दुख है।

सोनू निगम ने भारत चीन सैनिक संघर्ष के बारे में कहा, ये क्या मारा मारी चल रही है, इंसान इंसान को मार रहा है। विवाद बातचीत और समझदारी से भी सुलझाए जा सकते हैं। भारत तो मामला सुलझाना चाहता है, लेकिन सामने वाला तैयार नहीं है या फिर उसका कुछ दूसरा एजेंडा है। ये हम सभी के लिए बहुत दुख की बात है।

फिल्म इंडस्ट्री से भी ज्यादा नेपोटिज्म म्यूजिक इंडस्ट्री में

उन्होंने आगे कहा, मैं इस वीलॉग से म्यूजिक इंडस्ट्री से एक रिक्वेस्ट करना चाहता हूं। क्योंकि आज सुशांत सिंह राजपूत मरा है, एक कलाकार मरा है। कल के दिन आप किसी सिंगर, म्यूजिक कंपोजर या फिर किसी गीतकार के बारे में भी ऐसा सुन सकते हैं। सोनू ने बताया कि फिल्मों से भी बड़ा माफिया म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय है। मैं लकी था कि बहुत कम उम्र में म्यूजिक इंडस्ट्री में आ गया और माफिया के चंगुल से बच गया।

सोनू कहते हैं, नए बच्चों के लिए आगे काफी मुश्किल है। मैं इस बारे में सबसे बात भी करता हूं और फ्रेशर्स भी मुझसे इस बारे में बात करते हैं। सोनू बताते हैं कि नए बच्चे इसलिए परेशान हैं, क्योंकि फिल्म निर्माता, निर्देशक, म्यूजिक कंपोजर सभी उनके साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन म्यूजिक कंपनी कहती है कि ये हमारा सिंगर नहीं है।

सोनू ने अपने वीलॉग में कहा कि मुझे पता है कि आप म्यूजिक इंडस्ट्री कंट्रोल करते हैं, लेकिन फ्रेशर्स के साथ ऐसा अन्याय मत कीजिए। दुआ-बददुआ भी बड़ी चीज होती है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री में सिर्फ दो लोग हैं, दो कंपनियां हैं, उन्हीं के हाथों में पूरी इंडस्ट्री है। इन्हीं दो लोगों के इशारों पर ये तय होता है कि कौन गाएगा और कौन नहीं।

Back to top button