बॉलीवुड

बेटे सुशांत का अंतिम संस्कार कर घर लौटे पिता केके सिंह की बिगड़ी तबीयत, घर में जमा हो रही भीड़

बॉलीवुड के प्रतिभावान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की असमय हुई मौत ने उनके पिता को तोड़ कर रख दिया है। खबरों की मानें तो उनके पिता की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है जिससे उनके घरवाले परेशान हो गए हैं। अपने बेटे को मुख्गानि देकर पिता पटना स्थित अपने आवास पर पहुंच गए हैं। उनके घर पर बहुत लोग पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत तभी बिगड़ने लगी थी जब वो बेटे के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई पहुंचे थे।

पिता की तबीयत में नहीं हो रहा सुधार

बता दें कि सुशांत सिंह के पिता 16 जून को अचानक बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें पटना भेज दिया गया था। पटना पहुंचने के बाद भी उनकी तबीयत में कुछ खास सुधार नहीं हुआ। सुशांत की एक बहन चंडीगढ़ में रहती हैं और वो अपने पिता की देखभाल के लिए पटना के लिए निकल गई हैं। बता दें कि उनके पिता को जब पहली बार इस घटना के बारे में पता चला था तो वो बेहोश हो गए थे और उन्हे यकीन नहीं आ रहा था कि सच में ऐसा हो गया है।

जवान बेटे की मौत ने पिता को झकझोर कर रख दिया। जब वो अपने बेटे का अंतिम संस्कार करने मुंबई पहुंचे तो भी उनकी स्थिति ठीक नहीं थी। पटना एयरपोर्ट पर लोगों ने उन्हें सहारा देकर हवाई जहाज पर बैठाया था और मुंबई एयरपोर्ट पर भी उनके रिश्तेदार उन्हें पकड़कर चल रहे थे। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि बिना सहारे के शायद वो एक कदम भी नहीं बढ़ पाएंगे।

मां के बेहद करीब थे सुशांत

बता दें कि सुशांत अपने घर के इकलौते बेटे थे। उनकी चार बहने हैं और उनमें वो सबसे छोटे थे। सुशांत को अपनी मां के ना रहने का गम बहुत ज्यादा था। सोशल मीडिया पर उनका आखिरी पोस्ट भी उनके मां के लिए ही था जिसमें उन्होंने जिंदगी और धुंधली यादों का जिक्र किया था। सुशांत को अपनी मां के ना रहने का बहुत दुख था। शायद अपने अंतिम समय में भी वो बस अपनी मां का साथ चाहते थे और उनसे मिलने के लिए ही वो उनके पास चले गए।


दूसरी तरफ उनके पिता का हाल बेहाल है। जिस बेटे को गोद में खिलाया था आज उसी बेटे को कंधा देते वक्त उनके हाथ कांप गए। बेटे के बारे में सोचभर लेने से उनकी आंखें आसूं बहाने लग रही थीं। इसी कारण उनकी तबीयत और बिगड़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि घर लौट आने पर भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। उनके घर की केयरटेकर उनका लगातार ख्याल रख रही है लेकिन कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है।

बॉलीवुड में मचा संग्राम

बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के बाद से बॉलीवुड में भी घमासान युद्ध छिड़ गया है। बहुत से लोगों ने बॉलीवुड के नामचीन लोगों पर आरोप लगाया है कि ये लोग आउटसाइडर्स का मजाक उड़ाते हैं और उनके साथ भेदभाव करते हैं। इसके बाद से ही स्टार्स का कहना है कि इन्हीं लोगों की वजह से सुशांत आत्महत्या करने पर मजबूर हुए। बता दें कि ऐसी खबरें सामने आ रहीं थी कि सुशांत ने 7 फिल्में साइन की थी लेकिन उनसे 6 फिल्में ले ली गई थी। इसके बाद से ही सुशांत डिप्रेशन में आ गए थे।

Back to top button