विशेष

विदुर की ये बातें बना सकती हैं आपको भाग्यशाली और जीवन भर के लिए सुखी!

महाभारत के बारे तो आप जानते ही हैं। महाभारत का हर व्यक्ति अत्यंत ज्ञानी और साहसी था। उनमें से एक थे विदुर, जो अपनी बुद्धि और ज्ञान के लिए जाने जाते थे। वह हस्तिनापुर के शीर्ष स्तंभों में से एक थे, जिनकी सलाह के बिना कोई काम नहीं किया जाता था। वह न्यायोचित सलाह देने के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने विदुर नीति में इंसान के जीवन के लिए बहुत सी उपयोगी बातें बताई हैं, जिनका पालन करने वाला व्यक्ति जीवन भर सुखी और खुश रहता है। उनके अनुसार जिन लोगों के पास ये 6 चीजें होती हैं, वे दुनिया के सबसे भाग्यशाली और सुखी व्यक्ति होते हैं।

अर्थोगमो नित्यमरोगिता च, प्रिया च भर्या प्रियवादिनी च।
वश्यच्श्र पुत्रोर्थकरी च विद्या, षड् जीवलोकस्य सुखानी राजन्।।

*- कार्य:

हर व्यक्ति को अपने जीवन की जरूरतों को पूरा करने के लिए कार्य करना पड़ता है। आय के साधन जिस व्यक्ति के पास होते हैं, वह अपना जीवन सुखी तरह से बिताता है। जिसके पास धन की कमी होती है, उसे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कई बार गलत रास्तों पर चल पड़ता है। इस वजह से उन्हें बाद में अनेक परेशानियां हो जाती हैं। इसलिए जिनके पास आय के साधन हैं, उन्हें खुश रहना चाहिए।

*- निरोगी काया:

रोग किसी भी इंसान को खा जाता है, इसलिए जो व्यक्ति रोगों से बचा हुआ है, वह दुनिया का सबसे सुखी इंसान है। रोग इंसान को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बना देता है, साथ में धन की भी हानि होती है।

*- अच्छे आचरण वाली स्त्री:

स्त्री को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। एक स्त्री घर को स्वर्ग बना सकती है और वही स्त्री घर को नर्क भी बना सकती है। एक अच्छे आचरण वाली स्त्री हर किसी को प्रसन्न रखती है और घर की तरक्की के लिए काम करती है।

*- मीठी वाणी:

ऐसा कहा जाता है कि मीठी वाणी बोलने से आपका बिगड़ा हुआ काम भी बन जाता है। मीठी वाणी बोलने वालों पर सरस्वती की कृपा होती है। मीठी वाणी बोलने वाले से सभी प्रसन्न रहते हैं, जबकि कटु वाणी बोलने वाले का हमेशा नुकसान होता है।

*- आज्ञाकारी संतान:

ऐसा कहा जाता है कि जिनकी संतान आज्ञाकारी होती है, वह बहुत भाग्यशाली होते हैं। एक आज्ञाकारी संतान अपने साथ-साथ अपने परिवार का नाम भी रौशन करती है। जबकि इसके उलट बुरे व्यवहार वाली संतान अपने साथ-साथ कुल का भी नाश कर देती है।

*- ज्ञान:

अगर व्यक्ति के पास सबसे बड़ा धन कुछ है तो वह है ज्ञान। धन को कोई छीन भी सकता है, लेकिन आपके ज्ञान को आपसे कोई नहीं छीन सकता है। ज्ञान आपका साथ कभी नहीं छोड़ता है, जबकि बुरी परिस्थियों में धन आपके साथ नहीं रहता है। इसलिए कहा जाता है कि जिसके पास ज्ञान है, उसके पास सबकुछ है।

Back to top button