बॉलीवुड

B’day Special: बरेली से बस 500 रुपये लेकर मुंबई आई थीं दिशा पटानी, आज बनी हैं बॉलीवुड की धड़कन

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में दिशा पटानी का नाम भी अब शुमार हो गया है। बॉलीवुड की इस बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस की आज दुनिया दीवानी हो गई है। दिशा पटानी आज यानी कि 13 जून को अपना 28वां बर्थडे मना रही हैं।

पास में थे बस 500 रुपये

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पटानी की लव स्टोरी के किस्से काफी मशहूर हो चुके हैं। वैसे देखा जाए तो एक छोटे से शहर बरेली से मुंबई आकर इतना बड़ा नाम अपने लिए कमा पाना दिशा पटानी के लिए आसान तो बिल्कुल भी नहीं था। दिशा पटानी ने बताया कि जब वे मुंबई आई थीं तो अपने साथ वे केवल 500 रुपये ही लेकर बरेली से चली थीं।

यूं हुई शुरुआत

दिशा पटानी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि मुंबई आने के बाद वे यहां अकेली रह रही थीं और काम भी करती थीं। अपने परिवार से उन्होंने कभी भी मदद नहीं मांगी थी। अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दिशा पटानी ने दक्षिण भारतीय फिल्म लोफर से वर्ष 2015 में की थी।

रणबीर कपूर की दीवानी

दिशा पटानी इतनी खूबसूरत हैं कि लाखों फैंस उनकी खूबसूरती पर फिदा हैं। हालांकि, एक ऐसे अभिनेता भी हैं, जिनकी दिशा पटानी खुद दीवानी हैं। दिशा ने एक बार यह बताया था कि रणबीर कपूर की वे बहुत बड़ी फैन हैं। अपने स्कूल के दिनों में जहां-जहां रणबीर कपूर की फिल्मों के पोस्टर हुआ करते थे, उन्हें वहां से गुजारना पसंद था। रणबीर कपूर के पोस्टर्स देखने के चक्कर में एक बार तो वे एक्सीडेंट का शिकार होते-होते बच गई थीं।

पढ़ाई में भी रहीं तेज

फिल्मों में दिशा पटानी ने जितना नाम कमाया है और जितना अच्छा कर रही हैं, उतनी ही तेज वे पढ़ाई में भी रही हैं। बरेली के बीबीएल स्कूल से उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की थी। स्कूल में भी उनकी बड़ी सराहना हुआ करती थी।

इंटरनेशनल फेम भी मिला

फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में अपनी क्यूट स्माइल से दिशा ने हर किसी के दिल को अपना दीवाना बना लिया था। इसके बाद उनके सामने फिल्मों की लाइन लग गई। बॉलीवुड में सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ फिल्म भारत मे वे काम कर चुकी हैं। हॉलीवुड सुपरस्टार जैकी चैन के साथ भी फिल्म में काम करने के बाद इंटरनेशनल फेम तक उन्होंने अर्जित कर ली है।

आज बांद्रा में खुद का फ्लैट

दिशा पटानी को आखिरी बार फिल्म मलंग में देखा गया था, जिसमें उनके साथ आदित्य राय कपूर और अनिल कपूर दिखे थे। जो दिशा पटानी कभी सिर्फ 500 रुपये लेकर मुंबई आई थीं, आज खुद का फ्लैट उनके पास बांद्रा जैसे इलाके में है। परिवार में उनके पिता जगदीश पटानी, उनकी मां, एक भाई और बहन खुशबू पटानी हैं।

दिशा पटानी के मुताबिक जब वे छोटी थीं, टेलीफोन तब नया-नया आया था। वे अपनी बहन के साथ बैठकर कुछ भी नंबर डायल कर दिया करती थीं। फोन पर वे कहती थीं- हाय! मैं फलां-फलां बोल रही हूं। इस तरह से बचपन में वे बड़ी शरारत किया करती थीं।

पढ़ें सामने आया दिशा पटानी का ऐसा Video, देखते ही लोग बोले ‘कमजोर करोगी क्या लड़को को?

Back to top button