बॉलीवुड

माथे पर किस करके चिरंजीवी सरजा को गर्भवती पत्नी ने दी अंतिम विदाई, फूट-फूट कर रोईं मेघना : देखें वीडियो

साल 2020 बड़ा ही अजीब है। एक तो कोरोनावायरस लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा है, ऊपर से फिल्म इंडस्ट्री में भी लगातार आंसू बहाने का ही मौका यह लेकर आया है। एक के बाद एक कई फिल्मी सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। छोटी सी उम्र में कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी सरजा का अचानक से इस दुनिया से चले जाना फिल्म इंडस्ट्री को खल गया है। गत सोमवार को उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। आखिरी दर्शन के लिए उनके फैन्स का तो तांता लग गया था।

बेंगलुरु में हुआ अंतिम संस्कार

बेंगलुरु में चिरंजीवी सरजा का एक फार्म हाउस है, जहां पर कि उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिरंजीवी सरजा के अंतिम संस्कार में कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। इस दौरान माहौल एकदम गमगीन हो गया था। चिरंजीवी की पत्नी ने इस दौरान जिस तरीके से अपने पति को अंतिम विदाई दी, उसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

शोक में डूबी दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री

एक्टर चिरंजीवी सरजा के अचानक से इस दुनिया से चले जाने से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त गम के सागर में डूब गई है। जैसे ही अभिनेता के निधन की खबर सामने आई, इसके बाद सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस ने सोशल मीडिया ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज का रो-रो कर बुरा हाल है। जब मेघना राज ने देखा कि आखिरी बार वे अपने पति को देख रही हैं तो वे खुद पर नियंत्रण नहीं रख सकीं। फूट-फूटकर उन्होंने रोना शुरू कर दिया।

पति को ऐसे दी आखिरी विदाई


मेघना राज ने आखिरी बार अपने पति चिरंजीवी सरजा के माथे पर किस किया। गले लगाकर उन्होंने अपने पति को अंतिम विदाई दी। वहां मौजूद परिवार के लोगों ने किसी तरीके से उन्हें संभाला। आपको बता दें कि मेघना राज इस वक्त गर्भवती भी हैं। दोनों होने वाले माता-पिता बड़ी ही बेसब्री से आने वाले मेहमान का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही इनके परिवार पर दुखों का यह पहाड़ टूट पड़ा।

शादी को हुए थे बस दो साल


चिरंजीवी सरजा और मेघना राज ने लगभग 10 वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद केवल दो साल पहले 2018 में इन दोनों ने शादी कर ली थी। अभी बीते 2 मई को ही उनकी शादी के दो साल पूरे हुए थे। चिरंजीवी सरजा की अंतिम विदाई के कई वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में वायरल होते नजर आ रहे हैं। जिस किसी ने भी इस वीडियो को देखा है, उसकी आंखें नम हो गई हैं।

सुपरस्टार रहे चिरंजीवी सरजा

वर्ष 2009 में आई कन्नड़ फिल्म वायुपुत्र से चिरंजीवी सरजा ने एक्टिंग की दुनिया में अपने कदम रखे थे। अपने करियर के दौरान उन्होंने 22 से भी अधिक फिल्मों में काम किया था। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में सिंगा, राम-लीला, अम्मा आई लव यू, Aake और रूद्र तांडव जैसी फिल्में शामिल हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार अर्जुन सरजा के चिरंजीवी सरजा भतीजे थे। साथ ही एक्शन एक्टर राजकुमार ध्रुव के चिरंजीवी सरजा भाई भी थे।

पढ़ें 39 साल की उम्र में साउथ के सुपरस्टार का हुआ निधन, दो साल पहले ही हुई थी शादी

Back to top button