बॉलीवुड

इस हीरोइन को कह दिया था सोनम कपूर ने आंटी, बोली – वो मेरे पिता की हीरोइन थी तो….

सोनम कपूर बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो फिल्मों से ज्यादा विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं

बॉलीवुड की रांझणा गर्ल सोनम अपनी बेबाक बातों और अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोनम फिल्मों में बहुत सफल भले ही ना हो, लेकिन वो इंडस्ट्री की फैशन आइकन मानी जाती हैं। सोनम बॉलीवुड की पॉपुलर और स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि सोनम जितना अपनी फिल्मों से चर्चा में नहीं रहती उससे ज्यादा वो अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। एक बार उन्होंने ऐश्वर्या को कुछ ऐसा कह दिया था जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।

ऐश्वर्या को सोनम ने कहा था आंटी

सोनम कपूर बहुत सी एक्ट्रेसेज को लेकर कमेंट करती रहती हैं, लेकिन उनका सबसे विवादित कमेंट ऐश्वर्या पर था। असल में एक मौके पर सोनम मे ऐश को ‘आंटी’ कह दिया था। उनके इस कमेंट से ऐश्वर्या के फैंस काफी नाराज हो गए थे। ट्रोल होने पर सोनम ने अपनी सफाई में कहा था कि- मैंने जेनरेशन गैप को देखते हुए ऐसा कहा। ऐश्वर्या ने मेरे पिता के साथ काम किया है और उनकी फिल्म की हीरोइन रही हैं ऐसे में मैं उन्हें आंटी ही कहूंगी ना।

सोनम कपूर ने भले ही सफाई दे दी हो, लेकिन फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। खुद ऐश्वर्या भी सोनम के इस रवैये से नाराज हो गई थीं। यहां तक की ऐश सोनम और आनंद की शादी में भी नहीं गई थीं। गौरतलब है कि सोनम और ऐश दोनों ही लोरियल की ब्रैंड एंबेसडर भी रह चुकी हैं, लेकिन एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करती हैं।

कई विवादित कमेंट कर चुकी हैं सोनम

इतना ही नहीं सोनम दूसरी एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस पर भी काफी विवादित बयान दे चुकी हैं। कॉफी विद करण शो के एक सीजन में जब करण ने सोनम से पूछा था कि उन्हें अगर किसी को फैशन एडवाइस देनी होगी तो वो किसे देंगी। उस वक्त बिना देरी लगाए सोनम ने कहा था- पूरी फिल्म इंडस्ट्री को, किसी को भी कपड़े पहनने का ढंग ही नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

Wake up, make up, and don’t be relatable. ?

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on


कपड़ों को लेकर सोनम ने आलिया को भी निशाने पर लिया था। सोनम ने कहा था कि आलिया को अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही परीणीति चोपड़ा को लेकर सोनम ने कहा था कि वो बहुत ही टाइट ड्रेस पहनती हैं उन्हें ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। सोनम के इस अंदाज को फैंस ने बिल्कुल पसंद नहीं किया था और उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।

पापा अनिल संग मनाया जन्मदिन

बता दें कि फिलहाल सोनम लॉकडाउन में अपने पति के साथ दिल्ली में थीं। सोनम कपूर का ससुराल दिल्ली  में हैं। लॉकडाउन से पहले ही सोनम लंदन से लौटीं थीं और खुद को 14 दिनों के लिए क्वारांटाइन किया था। अब लॉकडाउन खुलने के बाद वो मुंबई में अपने माता –पिता के घर पहुंच गईं। 8 जून को सोनम ने अपने पिता अनिल और मां सुनीता के साथ अपना 35वां जनमदिन मनाया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम ने अभी तक कई हिट फिल्मों में काम किया है जिसमे रांझणा, खूबसूरत, नीरजा, प्रेम रतन धन पायो, पैडमैन शामिल है। पिछले साल उनकी फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ रिलीज हुई थी, लेकिन पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सोनम जल्द ही अक्षय कुमार के साथ डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Back to top button